PM Modi on Pahalgam Attack: सऊदी से भारत लौटे प्रधानमंत्री, पहलगाम आतंकी हमले पर करेंगे CCS की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौट आए। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री ने तय कार्यक्रम से पहले ही लौटने का निर्णय लिया। पहलगाम के बायसरन में आतंकवादियों ने कायराना वारदात को अंजाम देते हुए पर्यटकों की बर्बरता से हत्या की। केंद्र सरकार पूरे मामले पर करीबी नजर रख रही है। दो दिवसीय सऊदी अरब दौरे पर गए पीएम मोदी का विमान तड़के करीब 6.45 बजे दिल्ली में उतरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PM @narendramodi concludes his State Visit to Saudi Arabia and has emplaned for India. pic.twitter.com/u4UMHXq7Xm
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) April 22, 2025विज्ञापन
सऊदी अरब के राजदूत सुहैल अजाज खान ने दी जानकारी
सरकारी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी सऊदी अरब यात्रा बीच में ही छोड़कर मंगलवार रात करीब दो बजे भारत रवाना हुए। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल और सऊदी अरब के राजदूत सुहैल अजाज खान ने प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी के स्वदेश लौटने की जानकारी दी।सुहेल अजाज खान ने बताया, पीएम मोदी और सऊदी के क्राउन प्रिंस के बीच कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले पर चर्चा की गई। क्राउन प्रिंस ने आतंकवादी हमले की निंदा की और इस संबंध में भारत को हरसंभव मदद की पेशकश की। उन्होंने कहा, भारत और सऊदी अरब आतंकवाद से संबंधित मुद्दों पर सहयोग करते हैं और हम साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
ये भी पढ़ें- Pahalgam Attack What We Know So Far: पहलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत; कब, कहां, कैसे हुआ हमला? यहां पढ़ें#WATCH | Jeddah | #PahalgamTerrorAttack | Indian Ambassador to Saudi Arabia Suhel Ajaz Khan says, "The recent terror attack in Kashmir was discussed, and his royal Highness, the Crown Prince, condemned the terror attack and offered any help to India in this regard. India and… pic.twitter.com/ptjjBee6Q5
— ANI (@ANI) April 22, 2025
सऊदी के राजदूत का बयान, पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं
भारत में सऊदी के राजदूत अब्दुल नासिर अलशाली ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए 'एक्स' पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मेरी संवेदनाएं भारत के लोगों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
कब और कहां हुई आतंकी वारदात, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री क्या बोलेAbdulnasser Alshaali, UAE Ambassador to India, posts on 'X': "My most sincere condolences to the victims of the terrorist attack in Pahalgam, Jammu and Kashmir. My thoughts are with the people of India. I pray for the swift and full recovery of the injured." pic.twitter.com/pWHRwr9ivb
— ANI (@ANI) April 22, 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है। एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले को 'हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा' हमला बताया। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की यात्रा पर हैं। इसी समय जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और ट्रैकिंग का मौसम जोर पकड़ रहा है।
गृह मंत्री बुधवार सुबह पहलगाम जा सकते हैं
गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह ने सऊदी अरब यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्थिति की जानकारी दी। शाह सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक के लिए मंगलवार शाम श्रीनगर पहुंचे हैं। अधिकारियों के मुताबिक शाह बुधवार सुबह पहलगाम जा सकते हैं।
प्रधानमंत्री की दो टूक- आतंकियों के नापाक मंसूबे सफल नहीं होंगे
सऊदी दौरे से लौटने की खबर से पहले पीएम मोदी ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा, आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य आतंकी वारदात के पीछे जो लोग हैं, उनके नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, आतंकवाद से लड़ने का सरकार का संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।
सऊदी अरब के राजदूत सुहैल अजाज खान ने बताया, पीएम मोदी ने सऊदी दौरे के दौरान क्राउन प्रिंस के साथ रणनीतिक भागीदारी परिषद के दायरे को बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की। उन्होंने बताया, 'यह सहमति भी बनी कि वर्तमान दो समितियों की जगह पर रणनीतिक भागीदारी परिषद में चार समितियां होंगी तथा जिन दो नई समितियों पर सहमति हुई है, वे रक्षा सहयोग पर हैं। एक अन्य समिति पर्यटन और सांस्कृतिक सहयोग के मामलों पर है।दोनों नेताओं ने भारत में संयुक्त उद्यम के रूप में दो तेल रिफाइनरियां स्थापित करने के निर्णय का स्वागत किया है।
74 महीने बाद आतंकी हमले से दहली घाटी#WATCH | Jeddah, Saudi Arabia: Indian Ambassador to Saudi Arabia Suhel Ajaz Khan says, "The two leaders also agreed to expand this scope of the strategic partnership council and it has been agreed that from the current two committees, we will have four committees in the strategic… pic.twitter.com/ukpAA0pXMW
— ANI (@ANI) April 22, 2025
2019 की फरवरी में जम्मू-कश्मीर के ही पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला पहलगाम में हुआ है। पहलगाम शहर से लगभग छह किलोमीटर दूर बैसरन चीड़ के पेड़ों के घने जंगलों और पहाड़ों से घिरा एक विशाल घास का मैदान है तथा देश व दुनिया के पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है।
ये भी पढ़ें- Kashmir Terror Attack Live: पहलगाम में 26 की मौत, 16 के नाम आए सामने, सुबह घटनास्थल पर जाएंगे अमित शाह
आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
पहलगाम हमले के संबंध में अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियारबंद आतंकवादी 'मिनी स्विट्जरलैंड' में घुस आए और भोजनालयों के आसपास घूम रहे, खच्चर की सवारी कर रहे, पिकनिक मना रहे पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान में स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
संबंधित वीडियो--