फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   opposition being together in Pakistan against Imran Khan government nawaaz sharif joined coference

विपक्षी पार्टियों ने इमरान खान को हटाने के लिए गठबंधन किया

Mon, 21 Sep 2020 09:42 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 21 Sep 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
opposition being together in Pakistan against Imran Khan government nawaaz sharif joined coference
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ देश की विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गई हैं। रविवार को विपक्षी पार्टियों ने मिलकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। सभी दलों ने इसे ऑल पार्टी कॉन्फ्रेंस (एपीसी) का नाम दिया और इमरान खान को प्रधानमंत्री के पद से हटाने के लिए गठबंधन कर लिया है।

विज्ञापन



ऐसा कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम के आयोजन के बाद इमरान खान सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू हो सकता है। कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शामिल हुए, हालांकि उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज की। 
विज्ञापन


नवाज शरीफ लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और उनका इलाज लंदन के अस्पताल में किया जा रहा है। नवाज के अलावा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उपाध्यक्ष आसिफ अली जरदारी भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कार्यक्रम का हिस्सा बने। पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने इस बैठक की पहल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि उनका संघर्ष इमरान खान के खिलाफ नहीं बल्कि उऩ लोगों के खिलाफ है, जिन्होंने इमरान खान को सत्ता सौंपी है। नवाज शरीफ ने कहा कि हमारी प्राथमिकता मौजूदा सरकार को गिराने की है क्योंकि चुनाव में गड़बड़ी कर इमरान खान को सत्ता में लाया गया है।

नवाज ने आगे कहा कि आज इमरान खान देश को बर्बाद कर रहे हैं। अगर आज ये सत्ता नहीं गिराई जाएगी, तो कब गिराई जाएगी? वहीं पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान में दुष्कर्म के मामले और बढ़ गए हैं और आतंकवादियों को फंडिंग ना रोकने पर एफटीएफ की कार्रवाई के डर से विपक्ष एकजुट हो गया है। पाकिस्तान में विपक्ष संसद के स्पीकर के खिलाफ आंदोलन करना चाहता है।


इस दौरान, सर्वदलीय सम्मेलन ने 26 सूत्रीय संयुक्त प्रस्ताव को भी अंगीकार किया जिसकी अगुवाई पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने की। प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि इमरान खान सरकार को एक ही प्रतिष्ठान द्वारा फर्जी स्थिरता प्रदान की गई है, जिसने वर्तमान शासन को सत्ता में लाने के लिए चुनावों में हस्तक्षेप किया।

प्रस्ताव में, देश में दोबारा पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने की मांग की गई है। इसके मुताबिक, दो चरणों में देशभर में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed