फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   oic meeting on israel attacks on gaza conflict islamic countries reaction

मतभेद: गाजा पर इस्राइल हमले को लेकर ओआईसी की आपात बैठक, एकमत नहीं दिखे कई देश, तनाव कम करने की उठी मांग

Mon, 17 May 2021 01:15 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 17 May 2021 01:15 PM IST
सार

इस्राइल और फलस्तीन में खूनी संघर्ष जारी है। इस हमले से गाजा में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई, जबकि हजारों से ज्यादा लोग घायल हैं  राष्ट्रपति नेतन्याहू कहा कि गाजा पर बमबारी जारी रहेगी। हालांकि इस्लामिक देश इसकी निंदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
oic meeting on israel attacks on gaza conflict islamic countries reaction
गाजा में इस्राइल का हवाई हमला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गाजा पर इस्राइल हमले के खिलाफ इस्लामिक देशों के सबसे बड़े संगठन इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इस आपात बैठक में इस्राइल हमले की कड़ी निंदा करते हुए तुरंत हमले रोकने की मांग की गई। हालांकि इस्राइल पर इस्लामिक देशों की राय अलग-अलग देखी गई । कुछ इस्लामिक देशों ने इस्राइली हमले को लेकर अलग-अलग टिप्पणी की। ओआईसी की बैठक में फिलिस्तीनियों के लिए अलग से राष्ट्र बनाने और पूर्वी यरुशलम को राजधानी बनाने की मांग फिर से दोहराई गई। वहीं इस्राइल राष्ट्रपति नेतन्याहू ने कहा कि जब तक जरूरी होगा तबतक गाजा पर अटैक जारी रहेगा। नेतन्याहू के बयान पर इस्लामिक देशों ने कड़ी आलोचना जताई है। 

विज्ञापन


बैठक में संयुक्त अरब अमीरात समेत अन्य देशों के इस्राइल के साथ अच्छे संबंधों को लेकर भी सवाल खड़े किए गए। दरअसल, पिछले साल, संयुक्त अरब अमीरात ने इजरायल के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर किया था। संयुक्त अरब अमीरात को देखते हुए कई अन्य इस्लामिक देशों ने भी इस्राइल के साथ शांति समझौते किए थे। इसमें बहरीन, मोरक्को और सूडान समेत मिस्त्र और जॉर्डन शामिल हैं। बैठक में गाजा पर हमले के लिए इस्राइल से दोस्ती करने वाले देशों को दोषी ठहराया गया। बता दें कि इस्लामिक सहयोग संगठन में 57 देश शामिल हैं। इसमें कुछ देश हमले को लेकर एकमत नहीं दिखे। 
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा की आपात बैठक बुलाने की मांग
ओआईसी बैठक सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहना अल सउद ने कहा कि वैश्विक समुदाय को दो राष्ट्र के सिद्धांत के आधार पर शांति समझौते करने और हिंसा रोकने के प्रयास करने चाहिए। इस्राइल के हमले को लेकर पाकिस्तान और तुर्की सबसे ज्यादा हमलावर है। इसके अलावा मलेशिया, इंडोनेशिया और ब्रुनेई ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की आपात बैठक बुलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात ने तनाव कम करने को कहा
ओआईसी की बैठक में सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्री शामिल हुए, लेकिन यूएई के विदेश मंत्री की जगह अन्य मंत्री ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री रईम अल-हाशिमी ने बताया कि पूर्व मध्य में तनाव के जो हालात पैदा हुए है, उसे तत्काल कम करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed