{"_id":"6812ff5ecde558eb2e0b3917","slug":"now-pakistan-is-no-longer-in-trouble-india-egypt-will-fight-terrorism-together-together-we-will-open-a-front-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Egypt Ties: अब पाकिस्तान की खैर नहीं, आतंकवाद का मिलकर मुकाबला करेंगे भारत-मिस्र; मिलकर खोलेंगे मोर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India Egypt Ties: अब पाकिस्तान की खैर नहीं, आतंकवाद का मिलकर मुकाबला करेंगे भारत-मिस्र; मिलकर खोलेंगे मोर्चा
Thu, 01 May 2025 10:28 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 01 May 2025 10:28 AM IST
सार
काहिरा में आतंकवाद रोकने को लेकर भारत-मिस्र संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक में भारत और मिस्र आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने पर सहमत हुए। मिस्र ने हिंसा के सभी रूपों का सामना करने में भारत के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की। साथ ही पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
भारत-मिस्र।
- फोटो : ANI
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले की दुनियाभर में निंदा की जा रही है। पाकिस्तान की लगातार मुश्किलें बढ़ रही हैं। अब भारत और मिस्र ने मिलकर आतंकवाद का मुकाबला करने की तैयारी की है। दोनों देश मिलकर आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन
काहिरा में आतंकवाद रोकने को लेकर भारत-मिस्र संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक में दोनों देश आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने पर सहमत हुए। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मिस्र ने हिंसा के सभी रूपों का सामना करने में भारत के प्रति अपने समर्थन की पुष्टि की। भारत और मिस्र ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: भारत की कार्रवाई से डरे पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ; अमेरिका से मांगी मदद, कहा- दबाव...
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद का मुकाबला करने में संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने अपने-अपने देशों और क्षेत्रों में आतंकवादी खतरों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक में भारतीय विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (आतंकवाद-रोधी) राजदूत केडी देवल और मिस्र के विदेश मंत्रालय के आतंकवाद-रोधी विभाग के निदेशक राजदूत वालिद अल-फिकी समेत विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और मिस्र ने आतंकवाद के लिए तकनीक के उपयोग और क्रिप्टोकरेंसी, मानव रहित हवाई प्रणालियों सहित आतंकवाद के वित्तपोषण और आतंकवादियों द्वारा साइबरस्पेस के दुरुपयोग जैसी चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए सहयोग के क्षेत्रों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
ये भी पढ़ें: 2022 से खाली पड़े NSA के पद पर आनन-फानन में की नियुक्ति, ISI चीफ को ही सौंपी जिम्मेदारी
दोनों देशों ने धन शोधन विरोधी प्रयासों, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई। इसके अलावा प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग और सूचना साझाकरण में सहयोग को गहरा करने पर सहमति जताई। इसके अलावा भारत और मिस्र ने आतंकवाद से निपटने में संयुक्त राष्ट्र और ब्रिक्स सहित बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। संयुक्त कार्य समूह की अगली बैठक भारत में आयोजित की जाएगी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन