Novavax FDA Scrutiny: अमेरिका में नोवावैक्स को कराने होंगे नए परीक्षण; दूसरे कोरोना टीकों पर भी अनिश्चितता...
ट्रंप प्रशासन ने कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन बनाने वाली कंपनी नोवावैक्स पर नए नियम लागू किए हैं। अब कंपनी को कोविड-19 वैक्सीन के लिए नए परीक्षण कराने होंगे। ट्रंप प्रशासन के इस फैसले से बाकी कोविड टीकों के भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में कोरोना वायरस के लिए एक पारंपरिक (प्रोटीन-आधारित) वैक्सीन बनाने वाली कंपनी नोवावैक्स पर ट्रंप प्रशासन नए नियम लागू करने का प्रयास कर रहा है। अब नोवावैक्स को कोविड-19 वैक्सीन के लिए नए परीक्षण कराने होंगे। इससे सिर्फ नोवावैक्स ही नहीं, बल्कि बाकी कोविड टीकों के भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता बढ़ गई है।
नोवावैक्स ने सोमवार को बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने उनसे कहा है कि पूरी तरह से मंजूरी पाने के बाद भी उन्हें अपने टीके का एक नया परीक्षण करना पड़ेगा। कंपनी ने कहा कि उसने इसका जवाब दिया है और उसे लगता है कि उसका टीका मंजूरी योग्य है।
टीके में बदलावों पर नए परीक्षण की होगी जरूरत: एफडीए आयुक्त
FDA के आयुक्त मार्टी मकरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि हर साल टीके में जो छोटे-छोटे बदलाव (जैसे स्ट्रेन अपडेट) किए जाते हैं, उन पर भी शायद अब नए परीक्षण की जरूरत होगी। चूंकि इन परीक्षणों में समय लगता है, इसीलिए यह चिंता बढ़ गई है कि क्या बाकी टीकों (जैसे फाइजर और मॉडर्ना) को भी ऐसे नियमों का सामना करना पड़ेगा। जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के पूर्व FDA वैक्सीन प्रमुख डॉ. जेसी गुडमैन ने कहा कि अगर स्ट्रेन बदलने के कारण हर बार नए परीक्षण जरूरी होंगे, तो टीके कभी बी समय पर तैयार नहीं हो पाएंगे।
ये भी पढ़ें: Nuclear Talks: ईरान लाया पहले यूरोपीय देशों से बात करने का प्रस्ताव, शनिवार से US के साथ नये दौर की वार्ता...
स्वास्थ्य मंत्री के साथ मतभेद के कारण हटाए गए थे एफडीए के पुराने प्रमुख
एफडीए का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब एफडीए के पुराने टीका प्रमुख को स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के साथ मतभेदों के कारण हटा दिया गया था। कैनेडी ने सीनेट से अपनी नियुक्ति के समय वादा किया था कि वे टीकाकरण कार्यक्रम में बड़े बदलाव नहीं करेंगे। लेकिन अब वे बच्चों के टीकों की जांच शुरू करवा रहे हैं और पुराने खारिज हो चुके दावों (जैसे टीकों और ऑटिज्म के बीच संबंध) को फिर से देखने को कह रहे हैं।
30000 व्यक्तियों पर किए परीक्षण में सफल रहा नोवावैक्स का टीका
नोवावैक्स का टीका लगभग 30,000 व्यक्तियों पर किए गए परीक्षण में सफल रहा था। फिलहाल यह टीका अमेरिका में आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के तहत दिया जा रहा है। वहीं, फाइजर और मॉडर्ना के mRNA टीकों को कुछ आयु समूहों के लिए एफडीए से पूरी मंजूरी मिल चुकी है। हर साल जैसे-जैसे कोरोना वायरस बदलता है, टीका निर्माता भी FDA के कहने पर अपने टीकों को नए वैरिएंट्स के हिसाब से थोड़ा अपडेट करते हैं। जैसे हर साल फ्लू का टीका अपडेट होता है।
ये भी पढ़ें: Bangladesh-Myanmar Relations: यूनुस सरकार रखाइन में मदद के लिए गलियारे पर सहमत, BNP बोली- 'गंभीर चिंता की बात'
ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने एफडीए को मंजूरी देने से रोका
स्थिति की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले दो लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर बात की। उन्होंने बताया कि FDA पहले 1 अप्रैल तक नोवावैक्स को पूरी मंजूरी देने वाला था, लेकिन ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने एफडीए वैज्ञानिकों को अचानक अपना निर्णय रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद से नोवावैक्स और FDA के बीच अतिरिक्त शर्तों को लेकर बातचीत चल रही है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.