Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Over 700,000 Russian Soldiers Killed, 1087 Suicides Revealed in Leaked Data

खुलासा: सात लाख रूसी सैनिकों की मौत का दावा, यूक्रेन के 2 लाख जवान भी मारे गए; सामने आई युद्ध की दर्दनाक कहानी

Wed, 25 Nov 2026 05:08 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, बर्लिन।
एजेंसी, बर्लिन। Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 25 Nov 2026 05:08 AM IST
सार

रूस-यूक्रेन युद्ध में सैनिकों की मौत का चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। लीक सरकारी दस्तावेजों के विश्लेषण में रूस के सात लाख से अधिक और यूक्रेन के दो लाख सैनिकों की मौत का दावा किया गया है। आखिर युद्ध की यह मानवीय कीमत कितनी बढ़ चुकी है? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Over 700,000 Russian Soldiers Killed, 1087 Suicides Revealed in Leaked Data
रूस-यूक्रेन युद्ध में 9 लाख सैनिकों की मौत का दावा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध में सैनिक परिवारों ने बहुत कुछ खोया है। दोनों देशों के करीब नौ लाख सैनिक मारे गए हैं। इस भीषण युद्ध में रूस ने अपने सात लाख से अधिक सैनिक गंवा दिए हैं, करीब 1,000 सैनिकों ने आत्महत्या कर ली है। सोमवार को जारी एक नए विश्लेषण में यह चौंकाने वाला दावा किया गया है।

विज्ञापन


हैक किए गए सरकारी आंकड़ों पर आधारित यह रिपोर्ट बताती है कि राष्ट्रपति  पुतिन अपने युद्ध लक्ष्यों को हासिल करने के लिए किस हद तक मानवीय क्षति स्वीकार करने को तैयार हैं। रूस से निर्वासित होकर काम करने वाले दो मीडिया संस्थानों 'मेदुजा' और 'मीडियाजोना' ने यह नया आकलन जारी किया है। इसके लिए उन्होंने रूसी राज्य सांख्यिकी सेवा 'रोसस्टैट' के उन गोपनीय आंकड़ों का इस्तेमाल किया, जिन्हें हाल के हफ्तों में यूक्रेन समर्थक दो हैकर समूहों—'साइबर पार्टिसंस ऑफ बेलारूस' और 'साइलेंट क्रो' ने हैक कर मीडिया को सौंपा था। यह नया आंकड़ा युद्ध में रूसी नुकसान के पिछले सभी अनुमानों से कहीं अधिक है। क्रेमलिन ने अपने नागरिकों से यह जानकारी छिपाकर रखी है, जिससे आम रूसियों को मोर्चे पर हो रही तबाही का बेहद कम अंदाजा है।
विज्ञापन


दमन और प्रचार के सहारे पुतिन ने दबाया असंतोष
राष्ट्रपति पुतिन पिछले करीब पांच वर्षों से यूक्रेन के खिलाफ पूर्ण पैमाने पर युद्ध छेड़े हुए हैं और फिलहाल इसे रोकने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। दमन, सेंसरशिप और सरकारी प्रचार के दम पर रूसी नेतृत्व ने देश के भीतर युद्ध से जुड़ी आलोचनात्मक जानकारियों पर सख्त पहरा बैठा रखा है और सामाजिक असंतोष को दबाए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंग के दबाव और प्रताड़ना से टूट रहे हैं रूसी सैनिक
यूक्रेन के साथ जारी लंबे युद्ध के बीच रूसी सेना में बढ़ते मानसिक दबाव और गिरते मनोबल का चौंकाने वाला सच सामने आया है। रूस की सरकारी सांख्यिकी एजेंसी के लीक हुए गोपनीय आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि पूर्ण पैमाने पर युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक एक हजार सतासी (1,087) रूसी सैनिक आत्महत्या कर चुके हैं। यह संख्या लगभग एक पूरी रूसी सैन्य रेजिमेंट के बराबर है।

बेलारूसी और यूक्रेनी हैकर समूहों द्वारा हासिल किए गए एक करोड़ दस लाख से अधिक मृत्यु प्रमाण पत्रों की जांच में यह खुलासा हुआ है। इन आत्महत्याओं में से कम से कम छह सौ चौदह मामले यूक्रेन के कब्जे वाले इलाकों या उससे सटे रूसी सीमावर्ती क्षेत्रों में दर्ज किए गए।


यूक्रेन को भी हुआ है भारी नुकसान, हजारों हुए लापता
हमलावर होने और युद्ध की आक्रामक रणनीति के कारण रूस को यूक्रेन की तुलना में कहीं अधिक सैनिक गंवाने पड़े हैं। वॉशिंगटन स्थित 'सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज' के अनुमान के अनुसार, जून तक इस युद्ध में एक लाख पचास हजार यूक्रेनी लड़ाके मारे जा चुके हैं। वहीं, यूक्रेनी मौतों का हिसाब रखने वाली दो वेबसाइटों 'लॉस्टआर्मर' और 'यूए लॉसेस' ने मारे गए सैनिकों की संख्या दो लाख से अधिक बताई है। यही नही करीब सवा लाख सैनिकों को अब भी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed