Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pope-francis-private-diary-spiritual-crisis-satan-hell-visions

पोप फ्रांसिस की डायरी में खुलासे: शैतान और नर्क का दरवाजा देखने का जिक्र, दो साल आध्यात्मिक संकट से भी जूझे

Wed, 25 Nov 2026 04:27 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 25 Nov 2026 04:27 AM IST
सार

दिवंगत पोप फ्रांसिस की हाल ही में प्रकाशित निजी डायरी में उनके आध्यात्मिक संघर्षों से जुड़े अनुभव सामने आए हैं। डायरी के अनुसार, 2021 और 2022 के दौरान वह करीब दो साल तक आध्यात्मिक संकट से गुजरे। उन्होंने अपने जीवन में तीन बार शैतान का सामना होने और सपने में नर्क का प्रवेश द्वार देखने का जिक्र किया।

विज्ञापन
pope-francis-private-diary-spiritual-crisis-satan-hell-visions
निजी डायरी में सत्ता के प्रलोभन का भी खुलासा - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

कैथोलिक चर्च के दिवंगत पोप फ्रांसिस अपने कार्यकाल के दौरान करीब दो साल तक आध्यात्मिक संकट से जूझते रहे थे। इस दौरान उन्हें शैतान और नर्क के प्रवेश द्वार के दर्शन होने की बात महसूस हुई थी। वह सत्ता के इस्तेमाल, फैसले लेने के दबाव और खुद को दूसरों से ऊपर समझने की भावना से भी संघर्ष कर रहे थे।
विज्ञापन


पोप की हाल ही में प्रकाशित निजी डायरी में ये खुलासे हुए हैं। अर्जेंटीना में जन्मे पोप फ्रांसिस ने 1992 से 2024 के बीच रुक-रुककर डायरी लिखी थी। उस समय वह पहले अर्जेंटीना में बिशप थे और बाद में पोप बने। उनकी डायरी के कुछ हिस्सों को एक किताब में संकलित किया गया है, जो मंगलवार को प्रकाशित हुई।
विज्ञापन


किसने लिखी पोप फ्रांसिस पर किताब?
'द प्राइवेट डायरी ऑफ पोप फ्रांसिस' नाम की 160 पन्नों की यह किताब पोप के करीबी सहयोगियों में शामिल कार्डिनल विक्टर मैनुअल फर्नांडीज ने लिखी है। उन्होंने डायरी की प्रविष्टियों के साथ विस्तृत टिप्पणियां भी दी हैं। किताब मुख्य रूप से पोप के आध्यात्मिक जीवन और धार्मिक जिम्मेदारियों पर केंद्रित है। इसमें 2021-22 के दौरान सत्ता के इस्तेमाल से जुड़े प्रलोभनों के साथ शैतान से मुलाकात के उनके अनुभवों का भी जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैतान की आंखें आग जैसी थीं
पोप ने शैतान से तीन बार सामना होने का जिक्र किया। इनमें दो घटनाएं उस समय की हैं, जब वह ब्यूनस आयर्स के आर्कबिशप थे। तीसरी घटना 2018 की है, जब वह पोप थे। फ्रांसिस ने शैतान की आंखों को आग जैसी बताया।

उनके मुताबिक, वे आंखें आकर्षित करने वाली थीं। 18 अगस्त 2024 की एक प्रविष्टि में लिखा कि पहली दो घटनाओं में दिखी आंखें उन्हें आज भी याद हैं। एक बार उन्होंने उसे घर लौटते समय कार से देखा था और दूसरी बार मास के दौरान चर्च के गायक मंडली वाले हिस्से में। तीसरी घटना 2018 में चिली की यात्रा से लौटने के बाद हुई थी। 

सपने में नर्क का प्रवेश द्वार देखने का दावा
पोप ने लिखा कि सपनों में ईश्वर उनसे बात करते थे। एक बार नर्क का प्रवेश द्वार दिखा था। 2018 की एक प्रविष्टि में उन्होंने इसे मूर्तिपूजा के प्रलोभन से जुड़ा अनुभव बताया। लिखा, मैंने थोड़ा झांककर देखने की कोशिश की, लेकिन डर गया। यह सोने से पहले हुआ था। मैंने हथियार की तरह माला उठा  ली। इस मदद के लिए मैं प्रभु का धन्यवाद करता हूं।


आत्मनिर्भरता की भावना भी बढ़ी
किताब के मुताबिक, 2021 और 2022 के दौरान फ्रांसिस आध्यात्मिक संकट से गुजरे। इसका एक कारण सत्ता के इस्तेमाल को लेकर उनके मन में उठने वाला प्रलोभन भी था। उन्होंने इसे अधिक व्यस्तता और आत्मनिर्भरता की भावना से जोड़ा था। इसके अलावा प्रशासनिक फैसलों, शासन से जुड़ी समस्याओं और आध्यात्मिक अभाव को भी इसकी वजह बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed