{"_id":"6b060b9da322d549b5040645","slug":"harvard-university-launches-course-on-trump-maga-movement-amid-political-tensions-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: हार्वर्ड में अब पढ़ाई जाएगी ट्रंप के मागा आंदोलन की विचारधारा, 50 छात्रों ने लिया नए कोर्स में दाखिला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: हार्वर्ड में अब पढ़ाई जाएगी ट्रंप के मागा आंदोलन की विचारधारा, 50 छात्रों ने लिया नए कोर्स में दाखिला
Wed, 25 Nov 2026 03:56 AM IST
शिवम गर्ग
एजेंसी, कैंब्रिज।
एजेंसी, कैंब्रिज।
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 25 Nov 2026 03:56 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बीच विवाद के बीच विश्वविद्यालय ने मागा आंदोलन की विचारधारा पर विशेष कोर्स शुरू किया है। इसमें करीब 50 छात्र शामिल हुए। पाठ्यक्रम में ट्रंप के भाषणों से लेकर आंदोलन से जुड़े विवादित लेखन तक का अध्ययन कराया गया।
विज्ञापन
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और डोनाल्ड ट्रंप।
- फोटो : हार्वर्ड विश्वविद्यालय/पीटीआई
विस्तार
किसी विचारधारा से टकराने का सबसे बेहतरीन और अकादमिक तरीका क्या हो सकता है? दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने इसका जवाब अपनी कक्षाओं के भीतर ढूंढ निकाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक आंदोलन मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (मागा) और करीब 400 साल पुरानी इस यूनिवर्सिटी के बीच पिछले कुछ समय से तीखा टकराव चल रहा है।
ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी समाज और उच्च शिक्षा व्यवस्था को अपनी लोकलुभावन राजनीति के अनुरूप ढालने की कोशिश में हार्वर्ड पर चौतरफा दबाव बनाया। प्रशासन ने हार्वर्ड के लाखों डॉलर के संघीय शोध अनुदान को रोकने से लेकर अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मेजबानी पर प्रतिबंध लगाने तक की धमकी दी। यही नहीं, प्रवेश से जुड़े दस्तावेज हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय पर मुकदमा ठोका गया और उस पर भेदभाव के गंभीर आरोप भी लगाए गए। इस राजनीतिक और आर्थिक घेराबंदी के कारण हार्वर्ड को सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ी और यूनियनों की हड़ताल तक झेलनी पड़ी। लगातार मिल रही कानूनी और वित्तीय चुनौतियों का जवाब राजनीतिक बयानबाजी से देने के बजाय हार्वर्ड ने एक अनोखा रास्ता चुना। यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित जॉन एफ कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट ने इस शरद सत्र में पहली बार मागा आंदोलन की विचारधारा और राजनीति को समझने के लिए बाकायदा क्रेडिट वाला एक विशेष पाठ्यक्रम शुरू कर दिया।
करीब 50 छात्रों ने कोर्स में लिया हिस्सा
मेक अमेरिका ग्रेट अगेन: द आइडियाज बिहाइंड द मूवमेंट नाम से चलाए गए आधे सेमेस्टर के कोर्स में 50 छात्रों ने हिस्सा लिया। मकसद छात्रों को इस आंदोलन के पक्ष या विपक्ष में खड़ा करना नहीं बल्कि उस विचारधारा की गहराई से पड़ताल करना था, जिसने अमेरिकी राजनीति की दिशा बदल दी है। इससे एक साल पहले इसी विषय पर अनौपचारिक अध्ययन समूह बना था।
विज्ञापन
रिपब्लिकन नेता रहे स्टीफन रिचर ने संभाली कमान
पाठ्यक्रम का नेतृत्व कैटो इंस्टीट्यूट के फेलो स्टीफन रिचर ने किया जो खुद मागा समर्थकों की नाराजगी झेल चुके हैं। 2020 में वह एरिजोना की मैरिकोपा काउंटी के रिकॉर्डर चुने गए थे। उस दौरान राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के मागा समर्थकों के निराधार दावों का खुलकर विरोध किया। चार साल बाद उन्हें रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
सदी का सबसे प्रभावशाली राजनीतिक आंदोलन
रिचर कहते हैं, मागा 21वीं सदी का सबसे प्रभावशाली आंदोलन है। इसने न सिर्फ अमेरिकी सरकार को प्रभावित किया, बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी दक्षिणपंथी लोकलुभावन आंदोलनों को प्रेरित किया है। उनके मुताबिक, यह एक ऐसा सत्ता-विरोधी आंदोलन है, जो डेमोक्रेट नेता हिलेरी क्लिंटन जितनी ही नापसंदगी अपनी ही पार्टी के मिट रोमनी जैसे नेताओं के लिए भी रखता है।
ट्रंप के भाषणों से लेकर विवादित इंटरनेट लेखन तक की पढ़ाई
कक्षा में इस बुनियादी सवाल पर गहन मंथन हुआ कि क्या मागा एक सुसंगत राजनीतिक दर्शन है या महज राष्ट्रपति ट्रंप की अलग-अलग नीतिगत पसंद का मिला-जुला रूप? पढ़ाई की शुरुआत राजनीतिक लेखक माइकल एंटन के चर्चित 2016 के निबंध द फ्लाइट 93 इलेक्शन से हुई, जिसमें उस चुनाव को अस्तित्व की लड़ाई बताया गया था।

- हाल ही पूरे हुए इस कोर्स के दौरान छात्रों ने ट्रंप के 2017 के शपथ ग्रहण भाषण, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और रणनीतिकार स्टीव बैनन के लेखन व भाषणों का भी बारीकी से विश्लेषण किया।
- कक्षा में सबसे तीखी बहस दक्षिणपंथी लेखक व इंटरनेट हस्ती ब्रॉन्ज एज परवर्ट की रचनाओं को लेकर छिड़ी। कई छात्रों ने इस लेखन को अश्लील, समलैंगिक विरोधी और नफरत फैलाने वाला बताते हुए पाठ्यक्रम से बाहर रखने की मांग की। दूसरे धड़े का तर्क था कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राजनीतिक विचारों के पूरे दायरे को समझने के लिए ऐसे साहित्य से संवाद जरूरी है।