फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Not comfortable with Russia or China taking Iran's uranium stockpile: Donald Trump

US-Iran Conflict: ईरान के यूरेनियम भंडार पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- इसे रूस या चीन को सौंपना मंजूर नहीं

Thu, 28 May 2026 02:41 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Pavan Updated Thu, 28 May 2026 02:41 AM IST
सार

Trump On Iran Uranium Stockpile: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार को रूस या चीन को सौंपे जाने से सहज नहीं हैं। ट्रंप ने संकेत दिया कि यूरेनियम को अंतरराष्ट्रीय निगरानी में नष्ट किया जा सकता है। उनका यह बयान ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर जारी वैश्विक चिंता के बीच आया है।

विज्ञापन
Not comfortable with Russia or China taking Iran's uranium stockpile: Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इस बात से सहज नहीं हैं कि ईरान के उच्च स्तर पर समृद्ध यूरेनियम भंडार को रूस या चीन अपने कब्जे में लें। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज है। रूस और चीन को ईरान का करीबी सहयोगी माना जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- US-Iran: होर्मुज पर संकट के बीच अमेरिका-ईरान डील की चर्चा तेज; ट्रंप बोले- समझौता होगा, वरना सैन्य कार्रवाई तय
विज्ञापन


किसी तीसरे देश को यूरेनियम सौंप सकता है ईरान
परमाणु मामलों के विशेषज्ञों का मानना था कि किसी संभावित समझौते के तहत ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम को किसी तीसरे देश को सौंप सकता है और इस भूमिका के लिए रूस या चीन विकल्प हो सकते हैं। हालांकि ट्रंप ने साफ कर दिया कि वह इस व्यवस्था को लेकर सहज महसूस नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका को दें या वहीं नष्ट करें यूरेनियम- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा था कि ईरान का यूरेनियम या तो अमेरिका को सौंपा जाएगा या फिर उसे वहीं नष्ट किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसियों की निगरानी में हो सकती है। बताया जा रहा है कि ईरान का यह यूरेनियम उन परमाणु स्थलों के नीचे दबा हो सकता है, जिन्हें पिछले साल अमेरिकी हवाई हमलों में निशाना बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- Pakistan: ईरान-अमेरिका समझौते पर पाकिस्तान बेचैन, खुद को बताने लगा शांति दूत; शहबाज बोले- जल्द खत्म हो तनाव

ट्रंप के रुख में नरमी के मायने क्या?
हालांकि ट्रंप के ताजा बयान को उनके रुख में कुछ नरमी के तौर पर देखा जा रहा है। पहले वह लगातार इस बात पर जोर दे रहे थे कि ईरान के यूरेनियम भंडार पर अमेरिका का सीधा नियंत्रण होना चाहिए। अब उन्होंने यह संकेत दिया है कि यूरेनियम को किसी अन्य स्वीकार्य स्थान पर भी नष्ट किया जा सकता है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और पश्चिमी देशों की चिंता लंबे समय से बनी हुई है। अमेरिका का आरोप है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है, जबकि ईरान लगातार कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed