फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea says Kim Jong un oversaw recent tactical nuclear drills

North Korea: परमाणु अभ्यास का निरीक्षण करने पहुंचा तानाशाह किम जोंग, उत्तर कोरिया ने जारी की तस्वीरें

Mon, 10 Oct 2022 06:34 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, सियोल (दक्षिण कोरिया)
एएनआई, सियोल (दक्षिण कोरिया) Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 06:34 AM IST
सार

कोरियाई द्वीप पर तनाव बढ़ रहा है क्योंकि उत्तर कोरिया ने इस साल कई मिसाइल परीक्षण किए हैं जिसमें एक मिसाइल परीक्षण पड़ोसी देश जापान के ऊपर से किया गया जिसको लेकर काफी चर्चा है।

विज्ञापन
North Korea says Kim Jong un oversaw recent tactical nuclear drills
किम जोंग-उन - फोटो : ani

विस्तार

उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग-उन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, दक्षिण कोरिया और अमेरिका जैसे देशों द्वारा चेतावनी देने के बावजूद भी लगातार मिसाइल परीक्षण कर रहा है। वहीं सोमवार को उत्तर कोरिया ने किम जोंग-उन की तस्वीरें जारी की हैं, जो उन स्थानों का निरीक्षण कर रहा है जहां पिछले कुछ दिनों में परमाणु संचालन प्रशिक्षण आयोजित हुए हैं।

विज्ञापन


कोरियाई देशों में बढ़ रहा तनाव
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने चार अक्टूबर को जापान पर जो मिसाइल दागी थी, वह एक नई विकसित मिसाइल थी जिसका उद्देश्य अपने दुश्मनों को कड़ी चेतावनी देना था। कोरियाई द्वीप पर तनाव बढ़ रहा है क्योंकि किम के नेतृत्व वाले उत्तर कोरिया ने कई मिसाइल परीक्षण किए, जिसमें एक मिसाइल परीक्षण पड़ोसी देश जापान के ऊपर से किया गया, जिसको लेकर काफी चर्चा है।
विज्ञापन


 उत्तर कोरिया ने पिछले कुछ हफ्तों में कई मिसाइलें दागी हैं
संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों ने बमबारी अभ्यास के साथ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने पिछले कुछ हफ्तों में कई मिसाइलें दागी हैं, जिससे इस क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। वहीं अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने इस हफ्ते मिसाइल लॉन्च और संयुक्त सैन्य अभ्यास के साथ प्रतिक्रिया दी है। वहीं अमेरिका और दक्षिण कोरिया के नौसैनिक अभ्यास समाप्त करने के एक दिन बाद उत्तर कोरिया ने शनिवार को एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उकसावा हमेशा शांति और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाता है
यह वर्षों में इस तरह का पहला मिसाइल प्रक्षेपण है, जो किसी देश के ऊपर से होकर किया गया था। शनिवार को, दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा उकसावा हमेशा शांति और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाता है। संयुक्त प्रमुखों ने बताया कि लॉन्च किए गए प्रोजेक्टाइल में लगभग 350 किलोमीटर की उड़ान रेंज और लगभग 90 किलोमीटर की ऊंचाई थी। किम जोंग-उन ने इस साल अपने हथियारों के शस्त्रागार का विस्तार करते हुए रिकॉर्ड संख्या में मिसाइलों का परीक्षण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed