फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea Fires 3 Ballistic Missile Into Sea News in Hindi

North Korea: हरकतों से बाज नहीं आ रहे किम जोंग, फिर दागी प्रतिबंधित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल 

Wed, 25 May 2022 09:22 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 25 May 2022 09:22 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया की सेना की ओर से कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने संदिग्ध अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। आईसीबी मिसाइल निश्चित पथ पर हजारों किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। इस तरह अमेरिका भी उत्तर कोरिया की मिसाइल की जद में आ सकता है। 

विज्ञापन
North Korea Fires 3 Ballistic Missile Into Sea News in Hindi
किम जोंग उन - फोटो : Agency

विस्तार

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वह आए दिन मिसाइल परीक्षण कर रहे हैं। अब खबर है कि उत्तर कोरिया ने फिर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया की सेना की ओर से कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने संदिग्ध अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल" दागी है। बताया गया  है कि यह मिसाइल परीक्षण बुधवार सुबह तड़के किया गया। 

विज्ञापन


पिछले महीने भी किया था परीक्षण
इससे पहले उत्तर कोरिया ने पिछले महीने भी इस मिसाइल का परीक्षण किया था। जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च को इस मिसाइल का परीक्षण किया था। एक अनुमान के तहत, यह मिसाइल 1100 किमी की दूरी तय करने के जापान के समुद्र में गिरी थी। 2017 के बाद उत्तर कोरिया ने पहली बार यह कदम उठाया था। 
विज्ञापन


प्रतिबंधित है यह मिसाइल 
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया द्वारा जिस अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) दागने का दावा किया है, वह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद किम जोंग इस मिसाइल का परीक्षण कर रहे हैं। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर बैलिस्टिक और परमाणु हथियारों के परीक्षण पर रोक लगा रखी है। इसके उल्लंघन के बाद यूएन ने और भी सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बातचीत के बाद लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और परमाणु परीक्षणों के परीक्षण पर रोक लगा दी थी, लेकिन 2020 में किम पलट गए थे। उन्होंने एलान कर दिया था कि वह इससे बंधे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरनाक है यह मिसाइल 
विशेषज्ञों के मुताबिक, आईसीबीएम हजारों किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है और यह भारी तबाही मचा सकती है। एक निश्चित पथ पर आईसीबी मिसाइल हजारों किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। इस तरह अमेरिका भी उत्तर कोरिया की मिसाइल की जद में आ सकता है। 2017 में उत्तर कोरिया पर इस मिसाइल के परीक्षण पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed