{"_id":"5f051564b8b8c164882316e9","slug":"north-korea-denied-to-talk-before-us-envoy-arrived-in-seoul","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियोल में अमेरिकी दूत के आने से पहले उत्तर कोरिया बोला, ‘नहीं करेंगे कोई वार्ता’","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सियोल में अमेरिकी दूत के आने से पहले उत्तर कोरिया बोला, ‘नहीं करेंगे कोई वार्ता’
Wed, 08 Jul 2020 06:08 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Jul 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
kim jong un
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी विदेश उप मंत्री स्टीफन बीगन की दक्षिण कोरियाई यात्रा से ठीक पहले उत्तर कोरिया ने एक बार फिर कहा है कि उसकी अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने की फिलहाल कोई मंशा नहीं है। उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी क्वोन जोंग-गुन ने अमेरिका और उनके देश के बीच वार्ता शुरू करने की दक्षिण कोरिया की बेतुकी मांग को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दक्षिण कोरिया ने मध्यस्थ के तौर पर अपनी प्रासंगिकता खो दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि बीगन इस हफ्ते दक्षिण कोरिया और जापान में अधिकारियों के साथ अपनी बैठक में कई मुद्दों पर संबद्ध सहयोग पर चर्चा करेंगे जिसमें उत्तर कोरिया का, अंतिम, पूर्ण प्रमाणित परमाणु नि:शस्त्रीकरण भी शामिल होगा।
विज्ञापन
ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने 2018 में उच्च स्तरीय परमाणु कूटनीति शुरू करने के बाद से तीन बार मुलाकात की है। लेकिन पिछले साल फरवरी में वियतनाम में दूसरी शिखर वार्ता के बाद से बातचीत कमजोर पड़ गई जहां अमेरिका ने परमाणु क्षमता कम करने के बदले प्रतिबंधों में बड़ी छूट की उत्तर कोरिया की मांग को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने दोहराया कि वह ट्रंप के साथ तब तक बैठकें नहीं करेगा जब तक कि उसे बदले में कुछ ठोस नहीं मिल जाता।