फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nirav Modi will apply for bail for second time in UK court

भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी जमानत के लिए दूसरी बार देगा अर्जी, शुक्रवार को होगी सुनवाई

Tue, 26 Mar 2019 07:16 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, लंदन
भाषा, लंदन Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 26 Mar 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Nirav Modi will apply for bail for second time in UK court
नीरव मोदी

भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के वकील उसके जमानत के लिए दूसरा आवेदन शुक्रवार को देंगे। इस सिलसिले में वह उस दिन लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश होगा। मोदी 2 अरब डालर की धोखाधड़ी तथा मनी लांड्रिंग मामले में भारत में वांछित हैं।

विज्ञापन


इससे पहले, लंदन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद 48 वर्षीय नीरव मोदी की जमानत याचिका को जिला न्यायाधीश मैरी मैलोन ने पहली सुनवाई में खारिज कर दिया था। उसे मध्य लंदन की बैंक शाख से गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह नया खाता खोलने की कोशिश कर रहा था। वह फिलहाल बुधवार से दक्षिण पश्चिम लंदन में एचएमपी वैंड्सवर्थ जेल में बंद है। अदालत के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, ‘‘उसे दूसरी जमानत अर्जी के लिये अदालत में पेश किये जाने की संभावना है। इस पर 29 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


भारतीय जांच एजेंसियों की तरफ से मामले में पैरवी कर रहे क्राउन प्रोसक्यूशन सर्विस (सीपीएस) के अधिवक्ता जोनाथन स्वैन ने पिछली सुनवाई में नीरव मोदी की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा था कि वह करीब 2 अरब डालर की धोखाधड़ी तथा मनी लांड्रिंग मामले में भारत में वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायाधीश मैलोन ने भारतीय एजेंसियों के पक्ष में फैसला सुनाया और कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि नीरव मोदी के पास साधन है और अगर उसे जमानत दी जाती है तो वह आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed