फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nikki Haley slammed Secretary of State Antony Blinken labelling his comments as irresponsible

US: 'ईरान के छह अरब डॉलर छोड़ना बड़ी गलती', इस्राइल पर हमास के हमले को लेकर बाइडन प्रशासन पर बरसीं निक्की हेली

Mon, 09 Oct 2023 08:13 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 09 Oct 2023 08:13 AM IST
सार

हेली ने ब्लिंकन के बयान पर कहा कि यह सोचना गैर-जिम्मेदराना होगा कि वे पैसा इधर-उधर नहीं ले जा रहे हैं। वे इस्राइल और अमेरिका से नफरत करते हैं। वे इसका इस्तेमाल जारी रखेंगे। छह अरब डॉलर जारी करना गलत था।

विज्ञापन
Nikki Haley slammed Secretary of State Antony Blinken labelling his comments as irresponsible
Nikki Haley, Antony Blinken - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की आलोचना करते हुए उनके बयान को गैर जिम्मेदराना करार दिया है। हेली ने यह आलोचना ब्लिंकन के उस बयान पर की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हाल ही में इस्राइल पर हमास के आतंकी हमले और कैदी अदला-बदली सौदे के हिस्से के रूप में ईरान को 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रुकी हुई धनराशि जारी करने के बीच कोई संबंध नहीं है। 
विज्ञापन


ब्लिंकन के बयान पर निक्की हेली ने की आलोचना
दक्षिणी कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र की पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने मीडिया से बात करते हुए अपना विचार साझा किया। उन्होंने ब्लिंकन के बयान का जवाब देते हुए कहा, 'मुझे वास्तव में लगता है कि ब्लिंकन का यह बयान गैर-जिम्मेदाराना था कि 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का यहां कोई महत्व नहीं है। अमेरिका के लोगों के प्रति ईमानदार रहें और यह समझें कि हमास और ईरान जानता है कि जब हम बात कर रहे हैं तब वे पैसा इधर उधर कर कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि छह बिलियन अमेरिकी डॉलर जारी होने वाला है और यही हकीकत है।'
विज्ञापन


ब्लिंकन ने पहले ईरान के साथ जो बाइडन प्रशासन द्वारा किए गए समझौते की रिपब्लिकन आलोचनाओं का जवाब दिया था, जिसमें ईरान में बंद पांच कैदियों के बदले छह बिलियन अमेरिकी डॉलर धनराशि जारी करना शामिल था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उस धनराशि का उपयोग केवल चिकित्सा आपूर्ति और भोजन जैसे विशिष्ट उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हेली ने इसपर कहा, 'यह सोचना गैर-जिम्मेदराना होगा कि वे पैसा इधर-उधर नहीं ले जा रहे हैं। वे इस्राइल और अमेरिका से नफरत करते हैं। वे इसका इस्तेमाल जारी रखेंगे। छह अरब डॉलर जारी करना गलत था।' 

शनिवार को हमास ने इस्राइल पर लगातार कई साले रॉकेट दागे, जिसमें 700 से भी ज्यादा इस्राइली नागरिकों की मौत तो वहीं 2000 से ज्यादा घायल हो चुके हैं।  इतना ही नहीं वे सड़को पर लगातार गोलीबारी भी किए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed