{"_id":"63d575a324f1dc4b5d24fc19","slug":"new-zealand-heavy-rain-in-auckland-city-three-killed-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Zealand: भारी बारिश से न्यूजीलैंड का ऑकलैंड शहर बेहाल, तीन मौतें, हवाईअड्डे पर फंसे रहे सैकड़ों यात्री","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
New Zealand: भारी बारिश से न्यूजीलैंड का ऑकलैंड शहर बेहाल, तीन मौतें, हवाईअड्डे पर फंसे रहे सैकड़ों यात्री
Sun, 29 Jan 2023 12:51 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वेलिंगटन।
एजेंसी, वेलिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:51 AM IST
सार
New Zealand Rain: न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने कहा, बारिश ने ऑकलैंड को बुरी तरह से प्रभावित किया है। शहर के लोगों को इस बात के लिए तैयार रहने की जरूरत है कि वहां और अधिक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड शहर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश और उससे उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति के चलते तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बीच, अधिकारियों ने ऑकलैंड में आपात स्थिति की घोषणा की। शुक्रवार रात को कुछ स्थानों पर महज तीन घंटे में 15 सेंटीमीटर (6 इंच) से ज्यादा बारिश हुई है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सैन्य विमान से शहर का निरीक्षण किया। जैसिंडा अर्डर्न के इस्तीफे के बाद हिपकिंस ने बुधवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
विज्ञापन
हिपकिंस ने कहा, बारिश ने ऑकलैंड को बुरी तरह से प्रभावित किया है। शहर के लोगों को इस बात के लिए तैयार रहने की जरूरत है कि वहां और अधिक बारिश हो सकती है। इससे पहले, ऑकलैंड हवाई अड्डे के टर्मिनल के कुछ हिस्सों में पानी भर जाने और सभी उड़ानें रद्द किए जाने के कारण सैकड़ों यात्री रातभर हवाईअड्डे पर फंसे रहे।
विज्ञापन
उधर, रेमुएरा के उपनगर में भूस्खलन में एक घर के धंसने के कारण एक व्यक्ति का पता नहीं चल पा रहा है। जिला प्रबंधक ब्रैड मोस्बी ने कहा कि क्षेत्र में आपदा राहत एजेंसी ने 126 लोगों को बचाया है जो घरों या कारों में फंसे हुए थे।