फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand father who evaded authorities with his 3 children for years shot dead by police

New Zealand: तीन बच्चों के साथ चार साल से फरार पिता को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, दो बच्चे अब भी लापता

Mon, 08 Sep 2025 07:46 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 08 Sep 2025 07:46 AM IST
सार

फिलिप्स को मई 2023 में बैंक डकैती के दौरान भी देखा गया था, जब वह एक बच्चे के साथ था और उसने एक नागरिक पर गोली चलाई थी। अगस्त 2024 में वह आखिरी बार सीसीटीवी में दिखा, जब उसने एक ग्रोसरी स्टोर में चोरी की। फिलिप्स और उसके बच्चों के गुमशुदगी के इस मामले ने पूरे न्यूजीलैंड को झकझोर दिया था। अब पुलिस की पूरी कोशिश दो लापता बच्चों को ढूंढ़ने की है।

विज्ञापन
New Zealand father who evaded authorities with his 3 children for years shot dead by police
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूजीलैंड में लगभग चार साल से अपने तीन बच्चों के साथ फरार एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में गोली मार दी। यह शख्स 2021 से देश की पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली बना हुआ था। मारे गए व्यक्ति की पहचान आधिकारिक रूप से नहीं हुई है, लेकिन न्यूजीलैंड की एक्टिंग डिप्टी पुलिस कमिश्नर जिल रोजर्स ने बताया कि पुलिस को पूरा भरोसा है कि यह टॉम फिलिप्स ही है। फिलिप्स के परिजनों ने भी स्थानीय मीडिया को उसकी मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Israel: जेलों में भुखमरी पर इस्राइली सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, सरकार बोली- न्यूनतम सुविधाएं ही मिलेंगी
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी को गोली मारी, हालत गंभीर
घटना सोमवार सुबह की है, जब फिलिप्स ने अपने एक बच्चे के साथ एक कृषि सामान की दुकान में चोरी की। पुलिस के पहुंचते ही उसने गोली चला दी, जिसमें एक पुलिस अधिकारी के सिर में गंभीर चोट आई। अधिकारी की हालत नाजुक है और उसका ऑपरेशन चल रहा है। इसके बाद घटनास्थल से फिलिप्स को मार गिराया गया और उसके साथ मौजूद एक बच्चे को सुरक्षित हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2 बच्चों का कोई सुराग नहीं, मदद करने वालों पर शक
फिलिप्स के दो अन्य बच्चे अब भी लापता हैं। पुलिस को उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। हिरासत में लिया गया बच्चा जांच में सहयोग कर रहा है। फिलिप्स के पास बच्चों की कानूनी कस्टडी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि इन चार वर्षों में बच्चों को न तो स्कूल की शिक्षा मिली और न ही स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच। पुलिस का मानना है कि किसी ने फिलिप्स को इतने वर्षों तक छिपने में मदद की। इलाके के कुछ लोग उसके समर्थन में भी थे। बच्चों को ढूंढ़ने के लिए पिछले साल 80,000 न्यूजीलैंड डॉलर (करीब 47 लाख रुपये) का इनाम और सूचना देने वालों को कानूनी छूट का वादा किया गया था, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।


पहले भी रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ था परिवार
सितंबर 2021 में भी फिलिप्स बच्चों को लेकर गायब हो गया था। उस समय समुद्र और जंगलों में तीन हफ्ते तक खोजबीन चली, क्योंकि उसकी गाड़ी समुद्र तट पर लावारिस मिली थी। पुलिस को लगा कि परिवार की मौत हो चुकी है, लेकिन बाद में फिलिप्स बच्चों के साथ जंगल से अचानक निकल आया और बोला कि वे कैंपिंग कर रहे थे। उस पर पुलिस संसाधन बर्बाद करने का केस चला और जनवरी 2022 में कोर्ट में पेश होना था, लेकिन उससे कुछ हफ्ते पहले ही वह बच्चों के साथ फिर से गायब हो गया और फिर कभी नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें - US: व्हाइट हाउस के बाहर चार दशक से बैठे प्रदर्शनकारी को हटाया, ट्रंप के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

मां का बयान- बच्चों के लौटने का इंतजार
बच्चों की मां कैट ने रेडियो न्यूजीलैंड को दिए बयान में कहा कि वह राहत महसूस कर रही हैं कि अब बच्चों का कष्ट खत्म हुआ। उन्होंने कहा, 'हमने लगभग चार साल तक उन्हें हर दिन बहुत याद किया। अब उन्हें प्यार और देखभाल के साथ घर लाने का इंतजार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed