फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New York City Mayor and Deputy Commissioner of International Affairs attended the Mata ki Chowki in New York

US: राम मंदिर के उद्घाटन से पहले न्यूयॉर्क में माता की चौकी का आयोजन, कार्यक्रम में शामिल हुए मेयर एरिक एडम

Mon, 08 Jan 2024 08:12 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 08 Jan 2024 08:12 AM IST
सार

आयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठान से पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें वहां के मेयर एरिक एडम भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
New York City Mayor and Deputy Commissioner of International Affairs attended the Mata ki Chowki in New York
New York Mayor Eric Adam - फोटो : Social Media

विस्तार

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरी दुनिया भर में धूम मची हुई है। 22 जनवरी को रामलला विराजमान होने वाले है। केवल भारत ही नहीं विदेशों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए लोग बहुत उत्साहित है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम और अंतरराष्ट्रीय मामलों के डिप्टी कमिश्नर दिलीप चौहान भी शामिल हुए।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के मेयर ने की राम मंदिर पर बात
राम मंदिर के उद्घाटन पर बात करते हुए मेयर एरिक एडम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया को कहा, 'अगर हम न्यूयॉर्क के हिंदू समुदाय की बात करें तो यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह उन्हें जश्न मनाने और अपनी आध्यात्मिकता को ऊपर उठाने का अवसर देता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देश में ही नहीं विदेश में भी होगा। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा।


राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला 21 जनवरी को नए मंदिर में पहुंच जाएंगे। इस दिन भक्तों को दर्शन नहीं मिल पाएंगे। इसकी सूचना ट्रस्ट की ओर से भक्तों को दी जाएगी। अचल मूर्ति को सोने के सिंहासन पर कमल के आसन पर प्रतिष्ठित किया जाएगा। इसके ठीक सामने सोने के सिंहासन पर विराजमान रामलला चारों भाइयों के साथ विराजित रहेंगे। रोजाना दोनों मूर्तियों की पूजा होगी। रामलला पंचकोसी परिक्रमा करेंगे। प्रमुख मंदिरों के दर्शन भी करेंगे। विभिन्न नदियों के जल से स्नान कराया जाएगा। यह स्नान सरयू तट पर होगा या फिर मंदिर में, यह तय किया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed