फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   new study says that corona virus symptoms shows in eight days

आठ दिनों में रंग दिखाने लगता है कोरोना , नए शोध में ‘इन्क्यूबेशन पीरियड’ है अलग

Sun, 09 Aug 2020 07:14 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 09 Aug 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
new study says that corona virus symptoms shows in eight days
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना से संक्रमित होने के बाद पहला लक्षण आठ दिनों में दिखना शुरू होता है, जबकि पहले इसके लिए 4-5 दिन बताया गया था। एक ‘जर्नल साइंस एडवांसेज’ में प्रकाशित नए शोध के अनुसार, पहले बताए गए अवधि की तुलना में संक्रमितों में लक्षण आने की शुरुआत बाद में होती है।
विज्ञापन


चीन के वुहान शहर से निकलने वाले लोगों जिनमें काफी हल्के लक्षण थे उन्हें शोध में शामिल किया गया। वुहान से निकलने के बाद उन्हें तब तक निगरानी की गई जब तक उनमें पूरी तरह लक्षण नहीं दिखने लगे।
विज्ञापन



चीन में पीकिंग यूनिवर्सिटी समेत अन्य वैज्ञानिकों के अनुसार, सीमित डाटा और कम नमूनों के साथ ऐसा माना गया था कि संक्रमण के लक्षण 4-5 दिन में दिखते हैं जबकि नए शोध के अनुसार संक्रमण के 8 दिनों बाद लक्षण दिखने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए अध्ययन में उन्होंने कम लागत वाला तरीका अपनाया और इसके तहत 1,084 संक्रमित मामलों को लिया। ये सभी संक्रमित वुहान निवासी थे या फिर इन्होंने वुहान का दौरा किया था। इनमें से कुछ मरीजों में 7.75 दिनों में लक्षण दिखने लगे वहीं दस फीसदी मरीजों में 14.28 दिनों में लक्षण दिखे।

उल्लेखनीय है कि इस वायरस से संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाता है क्योंकि इस निर्धारित इन्क्यूबेशन पीरियड के दौरान यह कोरोना वायरस खतरनाक बन जाता है।


‘इन्क्यूबेशन पीरियड’ का मतलब डॉक्टरों के अनुसार उस अवधि से है जिस दौरान संक्रमित इंसान में वायरस के संक्रमण का लक्षण दिखने लगता है। ऐसा ओर बीमारियों वाले वायरसों के साथ नहीं है। दूसरे वायरस लक्षण आने के बाद संक्रमण फैलाते हैं जबकि यह वायरस बगैर लक्षण ही बीमारी को फैला सकता है। इसी कारण से संभावित मरीजों को आइसोलेशन में रखने का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed