New Orleans Attack: ISIS में शामिल होने के मंसूबे, परिवार को मारने की साजिश; हमलावर के वीडियो कॉल से मिले सबूत
अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में हुए आतंकी हमले के संदिग्ध अपराधी की वीडियो कॉल सामने आई है। इसमें उसके नापाक मंसूबे सामने आए हैं। इसमें परिवार को मारने की साजिश से लेकर इस्लामिक स्टेट ऑफ ईराक एंड सीरिया (ISIS) में जाने के मंसूबे उजागर हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे परिवार को मारने की साजिश
सैन्य रिकॉर्ड से पता चलता है कि जब्बार की सेना सेवा मार्च 2007 से जनवरी 2015 तक सक्रिय ड्यूटी पर रही, जिसमें फरवरी 2009 से जनवरी 2010 तक अफगानिस्तान में तैनाती भी शामिल है। वह जुलाई 2020 तक सेना रिजर्व में रहा, और स्टाफ सार्जेंट रैंक हासिल की। जब्बार ने टेक्सास में अपने घर से ऑरलियन्स के लिए रवाना होने से पहले वीडियो बनाए। उसने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों को मारने की साजिश रच रहा था। उसे कई बार ऐसे सपने आए जिसमें उसने इस्लामिक स्टेट से जुड़ने की प्रेरणा मिली।
पीएम मोदी ने की हमले की निंदा
बता दें कि इस आतंकी हमले की दुनियाभर में निंदा की गई। हमले में मारे गए लोगों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निंदा की। उन्होंने कहा, 'मेरी संवेदनाएं न्यू ऑरलियन्स की आतंकी घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ हैं।' पीएम मोदी ने पीड़ितों के लिए संबल और प्रभावित परिवारों को जल्द इससे उबरने की कामना की।
तीन आदमियों और एक महिला ने आईईडी रखे
अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में नए साल के मौके पर जुटी भीड़ में ट्रक घुसाने और 15 लोगों की जान लेने वाले संदिग्ध आतंकी को लेकर संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कहा, जब्बार इस घटना में अकेला नहीं था। एजेंसी का कहना है कि इस घटना में इस्तेमाल हुए फोर्ड ट्रक का जो पहले का वीडियो मिला है, उसमें तीन आदमियों और एक महिला को वाहन में आईईडी रखते देखा जा सकता है।
- जब्बार टेक्सास में पला बढ़ा और अमेरिकी सेना में भी सेवा दे चुका है।
- जब्बार ने अपनी पढ़ाई जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से की। उसे यहां से बैचलर डिग्री हासिल हुई थी।
- संदिग्ध आतंकी बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) डेलॉय के लिए भी काम कर चुका था। वह यहां बिजनेस डेवलपर और डाटा इंजीनियर के तौर पर काम कर रहा था। यहां उसकी तनख्वाह करीब 1,20,000 डॉलर (करीब एक करोड़ रुपये) सालाना थी। इससे पहले वह रियल एस्टेट कंपनी ब्लू मीडो प्रॉपर्टीज के लिए भी काम कर चुका था।
- द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, जब्बार का दो बार विवाह हुआ। पहले रिश्ते का अंत 2012 में, जबकि दूसरी पत्नी से उसका तलाक 2022 में हो गया।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, संदिग्ध आतंकी अपने दूसरे तलाक के बाद से ही वित्तीय संकट से जूझ रहा था। उसने अपने ईमेल में माना था कि उस पर घर के कर्ज के 27 हजार डॉलर बकाया हैं और वह इसे चुकाने में असमर्थ है।
संदिग्ध आतंकी पर दर्ज आपराधिक मामलों का भी खुलासा हुआ है। सामने आया है कि उस पर 2002 में उस पर दुराचार और चोरी के आरोप लगे थे। इसके अलावा 2005 में उस पर अवैध लाइसेंस के साथ ड्राइविंग का भी आरोप था।
संबंधित वीडियो-
हमले के बाद फिर से खुला बॉर्बन स्ट्रीट
न्यू ऑरलियन्स में नए साल की पूर्व संध्या के जश्न के दौरान हुए घातक हमले के बाद बॉर्बन स्ट्रीट को फिर से खोल दिया गया है। एफबीआई ने मृतकों की संख्या स्पष्ट करते हुए बताया कि हमले में 14 लोग मारे गए। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में ड्राइवर की भी मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.