{"_id":"5e5af7e88ebc3ef3d25deb31","slug":"new-global-discussion-series-on-india-started-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में भारत को लेकर नई वैश्विक चर्चा श्रृंखला शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में भारत को लेकर नई वैश्विक चर्चा श्रृंखला शुरू
Sun, 01 Mar 2020 05:17 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 01 Mar 2020 05:17 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन का झंडा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-ब्रिटेन संबंधों को प्रभावित करने वाले विषयों पर चर्चा के लिए विश्वव्यापी प्रभावों के तहत एक नई वैश्विक चर्चा श्रृंखला लंदन से शुरू की गई। इस श्रृंखला की शुरुआत ‘ क्या भारत की छवि को लेकर कोई समस्या है?’ (डज इंडिया हैव एन इमेज प्रॉब्लम?)’ विषय पर चर्चा के साथ हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू केंद्र में बृहस्पतिवार शाम को किया गया।
विज्ञापन
इसमें कई वरिष्ठ नेताओं, मीडिया कर्मियों और ब्रिटेन सरकार के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस समारोह में विदेश मंत्रालय के नीति सलाहकार अशोक मलिक, अर्थशास्त्री एवं लेखक लॉर्ड मेघनाद देसाई, वेदांता रिसोर्सेस प्रमुख अनिल अग्रवाल, बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय और ऑस्ट्रेलिया के राजनीतिक रणनीतिकार सर लिंटन क्रॉसबाई समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में सीएए, एनआरसी और कश्मीर के मामलों पर चर्चा हुई। इसमें यह रेखांकित किया गया कि एनआरसी को अभी आगे नहीं ले जाया जा रहा है और सीएए का मकसद राष्ट्र विहिन लोगों को नागरिकता देना है।
विज्ञापन