फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Netanyahu slams 'cruel and malicious violation' of Gaza ceasefire deal over release of body

Israel Hamas Ceasefire: नेतन्याहू ने की युद्धविराम समझौते के उल्लंघन की निंदा, कहा- हमास को कीमत चुकानी पड़ेगी

Fri, 21 Feb 2025 05:29 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 21 Feb 2025 05:29 PM IST
सार

Israel Hamas Ceasefire: इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा युद्धविराम समझौते के उल्लंघन को क्रूर और दुर्भावनापूर्ण बताया। दरअसल, हमास द्वारा भेजे गए एक शव में एक महिला की पहचान गलत पाई गई। इस घटना ने युद्धविराम के भविष्य पर सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं, नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि हमास को इसकी पूरी कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन
Netanyahu slams 'cruel and malicious violation' of Gaza ceasefire deal over release of body
बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इस्राइल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को गाजा युद्धविराम समझौते के उल्लंघन को क्रूर और दुर्भावनापूर्ण बताया। दरअसल, समझौते के तहत हमास की ओर से जिन शवों को भेजा गया, उनमें एक की पहचान गलत निकली। हमास ने जिस महिला का शव भेजा था, वह इस्राइल के दो बच्चों की मां शिरी बिबास का नहीं था। चरमपंथी संगठन ने शिरी का शव भेजने का वादा किया था। 
विज्ञापन


इस घटना ने युद्धविराम के भविष्य पर सवाल खड़ा कर दिया है। 15 महीनों के युद्ध के बाद युद्धविराम समझौते के तहत शनिवार को छह और इस्राइली बंधकों को रिहा किया जाना है। हमास ने गुरुवार को इस्राइल के चार शवों को भेजा था। इस्राइली अधिकारियों के मुताबकि, इनमें शिरी बिबास के दो बच्चों कफीर और एरियल बिबास और ओडेडे लिफशिट्ज (83 वर्षीय) के शवों की पहचान सही पाई गई। जबकि चौथा शव शिरी बिबास का नहीं था, बल्कि वह गाजा की एक महिला का था। 
विज्ञापन


पीएम नेतन्याहू ने इस घटना पर क्या कहा
इस पर इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, हम अपने सभी जीवित और मृतक बंधकों के साथ शिरी को घर लाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हमास समझौते के इस क्रूर और दुर्भावनापूर्ण उल्लंघन की कीमत चुकाए। नेतन्याहू ने कहा कि लिफशिट्ज, एरियल और कफीर बिहास की यादें हमेशा देश के दिल में रहेगी। ईश्वर उनके खून का बदला लेगा। इसलिए हम बदला लंगे। उन्होंने कहा कि चौथा शव गाजा की एक महिला का था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल हमलों में मारे गए बंधक: हमास
वहीं, हमास ने दावा किया कि लाइफशिट्ज, लिफशिट्ज, शिरी बिबास और उनके बेटे  इस्राइल हवाई हमलों में मारे गए। लेकिन इस्राइल ने कहा कि शवों के परीक्षण से पता चला है कि दोनों लड़कों और लिफशिट्ज को हमास के लड़ाकों ने मार डाला। अमेरिकी दूत एडम बोहलर ने गलत शव की रिहाई को भयावह और युद्धविराम का स्पष्ट उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा, अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं सभी को रिहा कर देता। 


सैकड़ों फलस्तीनी भी इस्राइली जेलों से हो चुके रिहा
शव की पहचान का मुद्दा बिबास परिवार की कहानी में एक चौंकाने वाला मोड़ है। बिबास परिवार हमास के कब्जे में इस्राइल बंधकों की दुर्दशा का वैश्विक प्रतीक बना है। हमास और इस्राइल के बीच जनवरी में युद्धविराम लागू हुआ, जिसके तहत बंधकों की रिहाई के बदले इस्राइली जेलों से सैकड़ों फलस्तीनियों को रिहा किया गया है। गुरुवार को बंधकों की रिहाई से पहली बार पता चला कि हमास ने मृत बंधकों के शव लौटाए हैं। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed