फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepals President Paudel discharged from AIIMS to return home Sunday night

Ramchandra Paudel: दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज हुए नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल, विमान से वापस काठमांडू पहुंचे

Sun, 30 Apr 2023 06:00 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 30 Apr 2023 06:00 PM IST
सार

राष्ट्रपति कार्यालय ने यहां एक बयान में कहा, सफल इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राष्ट्रपति पौडेल नेपाल एयरलाइंस की नियमित उड़ान से रविवार को काठमांडू लौट गए हैं। 

विज्ञापन
Nepals President Paudel discharged from AIIMS to return home Sunday night
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को सीने से संबंधित बीमारी के इलाज के बाद नई दिल्ली के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह रविवार रात काठमांडू लौट गए हैं। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई। पौडेल (78 वर्षीय) को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 19 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के लिए विमान से भारत लाया गया था।

विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय ने यहां एक बयान में कहा, सफल इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर राष्ट्रपति पौडेल नेपाल एयरलाइंस की नियमित उड़ान से रविवार को काठमांडू लौट गए हैं। बयान में कहा गया है, वह एम्स में विभिन्न स्वास्थ्य जांच और उपचार से गुजरे हैं। पौडेल के इलाज में शामिल डॉक्टरों ने उन्हें कुछ और हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी है। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता सागर आचार्य की ओर से जारी बयान में कहा गया है, उनके स्वास्थ्य में अब काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति पौडेल ने उनके इलाज में शामिल नेपाली और भारतीय स्वास्थ्य कर्मियों, सरकारी अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों, देश के भीतर और बाहर के सभी भाइयों और बहनों को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता व्यक्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पौडेल के पारिवारिक सूत्रों ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति नेपाल एयरलाइंस की नियमित उड़ान के माध्यम से रविवार रात 8:30 बजे काठमांडू वापस आएंगे। उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत के बाद 18 अप्रैल को काठमांडू के त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फेफड़ों में संक्रमण होने के बाद आगे के इलाज के लिए एम्स, नई दिल्ली भेजा गया था। नेपाली कांग्रेस के पौडेल को पिछले महीने नेपाल के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था, जिससे नाजुक गठबंधन सरकार को राहत मिली थी। 


इलाज के बाद राष्ट्रपति पौडेल नेपाल लौटे 
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल नई दिल्ली के एक अस्पताल में सीने से संबंधित बीमारी के सफल इलाज के बाद रविवार रात नेपाल लौट गए। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 19 अप्रैल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed