फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal partially lifted ban on private Indian private news channels

नेपाल ने निजी भारतीय चैनलों पर लगा प्रतिबंध आंशिक रूप से हटाया

Tue, 14 Jul 2020 09:02 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Jul 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
Nepal partially lifted ban on private Indian private news channels
nepal pm kp sharma oli

नेपाल के केबल टेलिविजन ऑपरेटरों ने सोमवार को भारत के निजी समाचार चैनलों पर लगाए गए प्रतिबंध को आंशिक  रूप से हटा लिया है। नेपाल के टेेलिविजन ऑपरेटर संगठन के उपाध्यक्ष ध्रुब शर्मा ने बताया कि केबल ऑपरेटर संघ ने बैठक कर भारतीय समाचार चैनलों पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला लिया, हालांकि कुछ समाचार चैनलों पर यह प्रतिबंध लगा रहेगा। उन्होंने कहा, आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वाले कुछ समाचार चैनलों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

विज्ञापन


मालूम हो कि गुरुवार को केबल टेलिविजन ऑपरेटरों ने दूरदर्शन को छोड़कर भारत के सभी निजी समाचार चैनलों पर उनकी खबरों के जरिये नेपाल के लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्रतिबंध लगा दिया था।  इस कार्रवाई पर नेपाल के संचार और सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का आभार जताया था। ।
विज्ञापन


शुक्रवार को नेपाल ने भारत को एक कूटनीतिक नोट भेजकर अनुरोध किया था कि वह ऐसे प्रसारणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करे जो कि फर्जी, तथ्य रहित, असंवेदनशील एवं अपमानजनक समाचार का प्रसारण कर रहे हैं। मंत्रालय ने अपने नोट में कहा कि ऐसी सामग्री न केवल भ्रामक और गलत सूचना है बल्कि न्यूनतम सार्वजनिक शालीनता की भावना को भी खराब करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि भारत और नेपाल के रिश्तों में इन दिनों तनाव चल रहा है। नेपाल दावा कर रहा है कि भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिपुलेख को धारचुला से जोड़ने वाली जिस सड़क का उद्घाटन किया था वह उसका क्षेत्र है। भारत ने नेपाल के इस दावे को नकारते हुए कहा कि यह सड़क भारतीय क्षेत्र में है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed