फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lockdown in Nepal Latest News Update Today: government extended the lockdown period till 27 April in view of Coronavirus

Lockdown in Nepal: नेपाल सरकार ने 27 अप्रैल तक बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि

Wed, 15 Apr 2020 11:37 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 15 Apr 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in Nepal Latest News Update Today: government extended the lockdown period till 27 April in view of Coronavirus
Nepal Lockdown

नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की अवधि को 27 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 16 हो गई है जिसके बाद यहां मंत्रिमंडल की एक बैठक के दौरान लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया। देश में 24 मार्च से लॉकडाउन लागू है और बुधवार को इसकी अवधि समाप्त होने वाली थी।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, ‘मंत्रिमंडल की एक बैठक में उच्च स्तरीय कोविड-19 रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की सिफारिश के अनुसार इस संबंध में निर्णय लिया गया।’ लॉकडाउन के तहत सभी सरकारी सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार दुनियाभर में इस महामारी से 119,666 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 20 लाख लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed