फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal former Prime Minister Deuba named in fake Bhutanese refugee scam

Nepal: नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री देउबा के घर तक पहुंची फर्जी भूटानी शरणार्थी घोटाले की आंच

Mon, 10 Jul 2023 02:54 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 10 Jul 2023 02:54 PM IST
सार

Nepal: नेपाल के अटार्नी जनरल ने कहा है कि सभी 30 अभियुक्तों पर मुकदमा चलाया जाएगा। उन पर देशद्रोह, संगठित अपराध, धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने के इल्जाम लगाए गए हैं। 30 आरोपियों में से 18 को गिरफ्तार किया जा चुका है...

विज्ञापन
Nepal former Prime Minister Deuba named in fake Bhutanese refugee scam
शेर बहादुर देउबा - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

फर्जी भूटानी शरणार्थी घोटाला मामले में अब आंच पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के घर तक पहुंच गई है। एक लीक हुए ऑडियो क्लिप का मामला फिर गरमा गया है, जिसमें उनकी पत्नी आरजू राना को रिश्वत दिए जाने संकेत मिलता है। इस ऑडियो के मामले में पुलिस ने आरजू राना या देउबा के पूछताछ नहीं की है।

विज्ञापन

यह ऑडियो क्लिप कुछ समय पहले सामने आया था। तब राना ने पुलिस में केस दर्ज करवा कर दावा किया था कि यह फर्जी ऑडियो है। लेकिन जांच के बाद अब पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस ऑडियो में संदेश शर्मा की आवाज है, जो फर्जी शरणार्थी घोटाले में अभियुक्त है।

विज्ञापन

इस ऑडियो में अपने को संदेश शर्मा बताने वाले व्यक्ति यह कहते सुना गया है कि उसने आरजू राना को ढाई करोड़ (नेपाली) रुपये दिए। उसने यह भी कहा है कि छह करोड़ रुपये उसने पूर्व गृह मंत्री बाल कृष्ण खांड की पत्नी को दिए। शर्मा अभी न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक कुबेर खडायत ने रविवार को यह अधिसूचित किया कि ऑडियो में मौजूद आवाज 34 वर्षीय शर्मा से मेल खाती है। शर्मा पर धोखाधड़ी और संगठित अपराध का अभियोग लगाया गया है। फर्जी भूटानी शरणार्थी घोटाले में नेपाली नागरिकों को भूटानी शरणार्थी बता कर फर्जी दस्तावेज बनाए गए थे, ताकि उन्हें पश्चिमी देशों में भेजा सके।

पूर्व पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर ऑडियो में शर्मा की आवाज होने की पुष्टि हो गई है, तो पुलिस को आरजू राना से अवश्य पूछताछ करनी चाहिए। पूर्व उप पुलिस महानिरीक्षक हेमंत मल्ला ने अखबार काठमांडू पोस्ट से कहा- ‘अब पुलिस जांच के जरिए यह तय करना अनिवार्य हो गया है कि क्या राना इस घोटाले में शामिल थीं।’

जब पहली बार यह ऑडियो सामने आया था, तब कई हलकों से यह मांग उठी थी कि राना से पूछताछ की जाए। लेकिन पुलिस ने उनका बयान दर्ज नहीं किया। इस घोटाले के खुलासे के बाद पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की थी। उनमें पूर्व उप प्रधानमंत्री टोप बहादुर रायामांझी और पूर्व गडह मंत्री खांड शामिल हैं।

नेपाल के अटार्नी जनरल ने कहा है कि सभी 30 अभियुक्तों पर मुकदमा चलाया जाएगा। उन पर देशद्रोह, संगठित अपराध, धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने के इल्जाम लगाए गए हैं। 30 आरोपियों में से 18 को गिरफ्तार किया जा चुका है। बीते 16 जून को उनमें से 16 को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उनमें रायमांझी और खांड भी शामिल हैं।

इन सब पर आरोप है कि वे नेपाली नागरिकों को भूटानी शरणार्थी बता कर विदेश भेजने के फर्जीवाड़े में शामिल हुए। इसके लिए विदेश जाने के इच्छुक नेपालियों से डेढ़ लाख से लेकर 48 लाख रुपये तक वसूले गए। पूर्व एडिशनल आईजी विज्ञान राज शर्मा ने काठमांडू पोस्ट से कहा- लीक हुए ऑडियो से मामले में एक नया मोड़ आ गया है। लेकिन इसमें लगे आरोप के पक्ष में ठोस सबूत जुटाने होंगे, तभी पुलिस राना पर मुकदमा चला पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed