फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nawaz Sharif to leave UK for Saudi Arabia on Wed to perform Umrah before returning to Pak: aide

Nawaz Sharif: पाकिस्तान लौटने से पहले उमराह करेंगे नवाज शरीफ, ब्रिटेन से सऊदी अरब के लिए होंगे रवाना

Tue, 10 Oct 2023 06:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 10 Oct 2023 06:48 PM IST
सार

Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह पाकिस्तान लौटने से पहले उमराह तीर्थयात्रा करने के लिए बुधवार को लंदन से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। उनके एक करीबी नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Nawaz Sharif to leave UK for Saudi Arabia on Wed to perform Umrah before returning to Pak: aide
Nawaz Sharif

विस्तार

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह पाकिस्तान लौटने से पहले उमराह तीर्थयात्रा करने के लिए बुधवार को लंदन से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन

सांसद इरफान सिद्दीकी ने पत्रकारों को बताया कि पीएमएल-एन सुप्रीमो उमराह (मक्का की तीर्थयात्रा) करेंगे और खाड़ी देश में अपने प्रवास के दौरान अपने बेटे हुसैन शरीफ के साथ समय बिताएंगे।सिद्दीकी ने कहा, "मेरे पास शाही परिवार के साथ उनकी मुलाकात की कोई रिपोर्ट नहीं है। लेकिन वह उमराह करेंगे, अपने बेटे के साथ समय बिताएंगे और उनका अधिकांश प्रवास मदीना में होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शरीफ 21 अक्तूबर को पाकिस्तान पहुंचने से दो दिन पहले सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। वह वहां आराम करेंगे और उनके पार्टी के कुछ नेताओं से मिलने की भी उम्मीद है। मीडिया में आई उन खबरों के बारे में पूछे जाने पर कि शरीफ चीन और कतर की यात्रा करेंगे, सिद्दीकी ने कहा कि 21 अक्तूबर से पहले ऐसी कोई यात्रा निर्धारित नहीं है।

विज्ञापन

पीएमएल-एन नेता ने इस धारणा को भी खारिज किया कि पार्टी 'वोट को इज्जत दो' कहकर अपना नैरेटिव बदल रही है। उन्होंने कहा कि शरीफ कभी भी इस बात को खारिज नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें लोगों का समर्थन हासिल है।

सिद्दीकी ने लाहौर पहुंचने के बाद शरीफ के प्रस्तावित भाषण के बारे में बात करते हुए कहा, लेकिन मैं आपको एक बात बता दूं कि उनका भाषण किसी पारंपरिक नेता की तरह का नहीं होगा। वह राजनीतिक दूरदर्शी की तरह देश को आगे का रास्ता दिखाएंगे और उनका भाषण हमारे लिए एक नया रास्ता तय करेगा।   
 

शरीफ ने हाल ही में कहा था कि वह जनवरी 2024 में संभावित चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए पाकिस्तान लौटने को लेकर उत्साहित हैं। इस महीने की शुरुआत में समा टीवी ने खबर दी थी कि शरीफ ने इतिहाद एयरवेज की उड़ान संख्या ईवाई 243 के बिजनेस क्लास का टिकट अग्रिम रूप से बुक कराया था। एतिहाद एयरवेज की उड़ान 21 अक्टूबर को शाम 6:25 बजे लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed