फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Naveen should not try to escape from defeat: Ex-BJD MLA Soumya Ranajn Patnaik

Odisha: 'पांडियन पर दोष मढ़कर हार से बचने का प्रयास न करें पटनायक', पूर्व BJD विधायक सौम्य रंजन ने साधा निशाना

Thu, 06 Jun 2024 03:46 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Jun 2024 03:46 AM IST
सार

बीजद के पूर्व विधायक सौम्य रंजन पटनायक ने बुधवार को कहा कि नवीन पटनायक को अपने करीबी सहयोगी वी के पांडियन पर दोष मढ़कर हार से बचने के प्रयास नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Naveen should not try to escape from defeat: Ex-BJD MLA Soumya Ranajn Patnaik
नवीन पटनायक - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व विधायक सौम्य रंजन पटनायक ने बुधवार को कहा कि नवीन पटनायक को अपने करीबी सहयोगी वी के पांडियन पर दोष मढ़कर हार से बचने के प्रयास नहीं करना चाहिए। सौम्य रंजन ने कहा कि उन्हें ओडिशा की जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। 

विज्ञापन

सभी सियासी अनुमानों को ध्वस्त करते हुए भाजपा ने ओडिशा विधासभा चुनाव में 147 सीट में से 78 सीट पर जीत दर्ज कर बीजद को हराया है। बीजद को लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली है। बीजद की हार में वीके पांडियन की भूमिका को लेकर सौम्य रंजन ने पूछा, वीके पांडियन कौन हैं और वह हेलीकॉप्टर से राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कैसे कर रहे हैं? यह ताकत उन्हें किसने दी है? मुख्यमंत्री ने ही उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि बीजद नेता सोच रहे हैं कि वे अपने मालिक के गुलाम हैं। उन्होंने मेरी राय में गुलाम पार्टी नहीं चला सकते। ओडिशा की जनता ने 24 साल तक बीजद को अपना प्यार और पूर्ण समर्थन दिया है। लेकिन पटनायक शायद उन्हें बदले में कोई इनाम देने में विफल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने 24 साल तक शासन करने के बाद भी उड़ीया भाषा न सीखने को लेकर भी पटनायक की आलोचना की। सौम्य रंजन को 2023 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया था। इससे पहले उन्हें पार्टी के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। वह पूर्व मुख्यमंत्री जे बी पटनायक के दामाद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed