फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA found organic salt on Mars this discovery will help in the discovery of micro-organisms in future missions

नई खोज: नासा को मंगल पर मिला ऑर्गेनिक सॉल्ट, भविष्य के मिशनों में सूक्ष्म जीवों की खोज में मिलेगी मदद

Sat, 22 May 2021 07:52 AM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 22 May 2021 07:52 AM IST
सार

नासा को मंगल ग्रह पर ऑर्गेनिक सॉल्ट मिला है, जिसके अध्ययन से मंगल के अलावा दूसरे ग्रहों पर भी सूक्ष्म जीवों के बारे में पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
NASA found organic salt on Mars this discovery will help in the discovery of micro-organisms in future missions
मंगल ग्रह - फोटो : Pixabay

विस्तार

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा पिछले कई सालों ने मंगल ग्रह पर जीवन की खोज में लगी हुई है। इसी कड़ी में लाल ग्रह से पृथ्वी पर लाए गए नमूनों की जांच के बाद नासा ने कहा कि मंगल की सतह पर ऑर्गेनिक सॉल्ट (जैविक लवण) हो सकता है। नासा की इस खोज के बाद मंगल की सतह के बारे में हमारी समझ और विकसित होगी। साथ ही इससे दूसरे ग्रहों पर सूक्ष्म जीवों की खोज करने में भी मदद मिलेगी। नासा ने एक बयान में कहा, 'प्राचीन मिट्टी के बर्तनों की तरह, ये लवण जैविक यौगिकों के रासायनिक अवशेष हैं, जैसे कि पहले क्यूरियोसिटी रोवर ने पता लगाया था।' 

विज्ञापन

रेडिएशन और ऑक्सीडेशन से संपर्क में आकर बन सकता है ऑर्गेनिक सॉल्ट
एक रिसर्च जर्नल में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि रेडिएशन और ऑक्सीडेशन से प्रभावित आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम ऑक्सालेट और एसीटेट एक साथ मिलकर मंगल की सतह पर ऑर्गेनिक सॉल्ट में घुल सकते हैं। ये लवण भूगर्भिक प्रक्रियाओं के जरिये बने हो सकते हैं या सूक्ष्म जीव के अवशेष हो सकते हैं। नासा ने कहा कि यह खोज भविष्य के मंगल अभियानों के लिए मददगार हो सकता है।

विज्ञापन

दूसरे पर्यावरण में जीवन की संभावना
नासा ने कहा कि यह खोज दूसरे पर्यावरण में जीवन की संभावना को भी बल देती है। पृथ्वी की तरह कुछ जीव ऊर्जा के लिए ऑक्सालेट और एसीटेट जैसे ऑर्गेनिक सॉल्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। शोधकर्ता जेम्स एमटी लूइस ने कहा, 'अगर ऑर्गेनिक सॉल्ट मंगल की सतह पर अधिक फैले हुए हैं, तो हम उनकी रचना और वितरण जैविक रिकॉर्ड के बारे में पता लगा सकते हैं। आने वाले समय में इनका अहम योगदान हो सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगल ग्रह के प्राचीन पर्यावरण पर शोध
शोधकर्ताओं का लक्ष्य यह जानना था कि कभी मंगल पर किस तरह के अणु रहे होंगे और ये लाल ग्रह के प्राचीन पर्यावरण के बारे में क्या-कुछ बता सकते हैं। लुइस ने कहा, 'हम अरबों साल के ऑर्गेनिक केमिस्ट्री को खंगालना चाहते हैं।' वैज्ञानिक पहले से ही भविष्यवाणी कर रहे थे कि कार्बनिक यौगिकों से लवण टूट सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed