फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Muslims in Indonesia and Pakistan didn't follow lockdown norms gather at mosque for ramzan

रमजान: पाक-इंडोनेशिया में नहीं माने मुस्लिम, लॉकडाउन तोड़ मस्जिद पहुंचे, सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी

Sat, 25 Apr 2020 07:19 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 25 Apr 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
Muslims in Indonesia and Pakistan didn't follow lockdown norms gather at mosque for ramzan
इंडोनेशिया में कोरोना - फोटो : social media

इंडोनेशिया और मुसलमानों का हिमायती बनने वाले पाकिस्तान से रमजान की शुरुआत में लॉकडाउन तोड़कर मस्जिदें खुलवाने और नमाज अदा की गई। इंडोनेशिया के अचे प्रांत में सैकड़ों लोग मस्जिद पहुंचे और जुुमे की नमाज अदा की। हालांकि ज्यादातर मास्क लगाए थे लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की गई। पूरी दुनिया में लॉकडाउन के तहत रमजान में भी मस्जिदों पर कोरोना वायरस के चलते नमाज से परहेज कर रहे हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इफ्तार से भी बच रहे हैं। मलयेशिया, बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी स्वास्थ्य संगठनों ने इस्लामी सभाओं और रमजान की कुछ गतिविधियों पर रोक लगाने की अपील की है।

विज्ञापन

यह उत्सव नहीं, नियम पालन जरूरी

इंडोनेशिया की गृहिणी फितरिया फमेला ने कहा, यह रमजान बहुत अलग है, यह उत्सव जैसा नहीं है। उन्होंने कहा, मैं निराश हूं कि मैं मस्जिद नहीं जा सकी, हम क्या कर सकते हैं? दुनिया अब अलग है। मौलाना मोहम्मद शुकरी ने जिंदगी में पहली बार मैं मस्जिद नहीं जा पाया। लेकिन नियमों का पालन जरूरी है।

विज्ञापन

रमजान अंत तक कोरोना प्रसार की आशंका

इंडोनेशिया में कोरोना का खतरा बढ़ने की आशंका है क्योंकि रमजान के अंत तक लाखों लोग अपने गृह नगर और गांवों की यात्रा करते हैं। इस आशंका के चलते 26 करोड़ लोगों की आबादी वाले देश में राष्ट्रपति जोको विडोडो को इस पलायन प्रतिबंध लगाने पर मजबूर होना पड़ा। इसके बावजूद कई लोग जाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed