एवरेस्ट से कचरा उठाकर बना डाले ग्लास, बर्तन और सजावटी सामान
- कचरे को किया रिसाइकल, ग्लास, बर्तन और सजावटी चीजें बनाईं
- कचरे से बनीं यह चीजें अब होटल और घरों में हो रहीं हैं इस्तेमाल
- नेपाली कारोबारियों और प्रशासन ने मिलकर की यह नई पहल
- पर्वतारोहण से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए उठाया कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के कारोबारियों और प्रशासन ने माउंट एवरेस्ट को पर्वतारोहण से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए नई पहल की है। इसके तहत इस पहाड़ पर फैले टनों कचरे को उठाकर उसका पुनर्चक्रण (रिसाइकलिंग) किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस पुनर्चक्रण से बनने वाले सामान पांच सितारा होटलों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
एवरेस्ट को पिछले कई दशकों में व्यावसायिक पर्वतारोहण से काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में यहां से टनों से कचरा उठाया जा रहा है। इसमें खाली केन और गैस कनस्तर, बोतलें, प्लास्टिक तथा पर्वतारोहण संबंधी सामग्री है।
कचरा बेकार नहीं जाता
स्थानीय रिसाइक्लिंग संस्थान ब्लू वेस्ट टू वैल्यू के नवीन महारंजन कहते हैं कि कचरा बेकार नहीं जाना चाहिए। हम एवरेस्ट से एल्युमिनियम, कांच, प्लास्टिक और लोहा उठाते हैं। इनमें से ज्यादातर का पुनर्चक्रण हो सकता है।'
एवरेस्ट की बिगड़ती हालत पर झेलनी पड़ी आलोचना
एवरेस्ट की इस बिगड़ती हालत पर चौतरफा आलोचना के बाद नेपाल सरकार और पर्वतारोहण समूहों ने यह अभियान चलाया। करीब छह हफ्ते चले स्वच्छता अभियान में कचरा एकत्र किया गया।
इसे लाइट और कांच से जुड़ी सामग्री में बदलने वाली कंपनी मोवारे डिजाइंस के उजेन लेपचा के मुताबिक, लोग जब इस तरह के उत्पादों को देखते हैं तो हैरान हो जाते हैं, पूछने लगते हैं कि क्या ऐसी चीजें बनाना भी संभव है।
सामान का पांच सितारा होटल में इस्तेमाल
एवरेस्ट से उठाए गए कचरे के पुनर्चक्रण के बाद बने सामान का नेपाल की पांच सितारा होटलों में उपयोग किया जा रहा है। पिछले दिनों पर्यटकों के एक समूह ने काठमांडू के एक पांच सितारा होटल में था।
इस समूह ने पानी पीने के लिए जिस हरे रंग के ग्लास का उपयोग किया वह एवरेस्ट पर फेंके गए कचरे को रिसाइकल करके बनाया गया था। हालांकि उन पर्यटकों को इस बात की जानकारी नहीं थी।
राजधानी काठमांडू के होटलों के अलावा नेपाल के कई घरों में भी अब एवरेस्ट के कचरे को रिसाइकल कर बनाए उत्पाद इस्तेमाल हो रहे हैं। इनमें गुलदस्ते, लैंप, ग्लास, दीये और बर्तन शामिल हैं।