फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mostly removed masks in White House in America

अमेरिका: व्हाइट हाउस में अधिकतर ने उतारे मास्क, दौड़ी खुशी की लहर

Sun, 23 May 2021 12:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 May 2021 12:35 AM IST
सार

  • उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने 94 वर्षीय बुजुर्ग को खुशी से गले लगाया
  • व्हाइट हाउस ने यह संदेश दे दिया है कि टीकाकरण के साथ पहले की तरह सामान्य स्थिति में लौटा जा सकता है।

विज्ञापन
Mostly removed masks in White House in America
Joe Biden - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

व्हाइट हाउस में माहौल एक बार फिर जीवंत हो उठा है जहां बिना मास्क लगाए हुए लोग सबसे बड़े कक्ष में हंसते-मुस्कुराते दिखे। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मेडल ऑफ ऑनर लेने वाले 94 वर्षीय बुजुर्ग को खुशी से गले लगाते देखा गया। यह सब कोविड-19 टीके की बढ़ती उपलब्धता और मास्क पर हाल ही में जारी एडवाइजरी के बाद देखा गया।

विज्ञापन

 

बता दें कि अमेरिका में टीका लगवा चुके लोगों को सामाजिक दूरी और मास्क जैसे प्रतिबंधों से छूट दे दी गई है। इसी के मद्देनजर व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग में अधिक से अधिक कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा एवं मिश्रित संदेशों को लेकर अंदेशा बना हुआ था लेकिन व्हाइट हाउस के फिर से खुलने एवं वहां के राहत भरे माहौल की तस्वीरों से इन चिंताओं पर विराम लग गया है। यह एक संकेत है कि अमेरिका में वैश्विक महामारी का प्रभाव कम होता जा रहा है। प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘हम लौट आए हैं’।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा : 21 जून तक बढ़ी भारत-पाक उड़ानों पर रोक 
कनाडा ने कोविड-19 के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए भारत-पाकिस्तान से सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध को 21 जून तक तक के लिए बढ़ा दिया है। टीकों और निजी सुरक्षा उपकरण जैसे जरूरी सामानों की आवाजाही के लिए मालवाहक विमानों को अनुमति दी जाएगी। हालांकि दोनों देशों के यात्री तीसरे देश से यात्रा करते हुए कनाडा आ सकते हैं। लेकिन उन्हें संक्रमित न होने की रिपोर्ट दिखानी होगी।

जर्मनी : प्रतिबंधों में ढील के साथ सावधानी की अपील
 जर्मनी के अधिकांश हिस्सों में प्रतिबंधों में अधिक ढील दे दी गई है। इस बीच चांसलर एंजेला मर्केल ने देशवासियों से जिम्मेदाराना बर्ताव का आग्रह करते हुए कहा कि आगे की बंदी से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। यहां कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाण पत्र देकर बीयर गार्डन, कैफे और रेस्तरां में सेवा देना शुरू कर दिया गया है।

आईएमएफ का 50 अरब डॉलर में वैश्विक टीकाकरण योजना प्रस्ताव
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 50 अरब डॉलर की एक वैश्विक टीकाकरण योजना का प्रस्ताव दिया है। यह राशि 2021 के अंत तक 40 फीसदी वैश्विक आबादी और 2022 की पहली छमाही तक कम से कम 60 फीसदी आबादी के टीकाकरण के लिए पर्याप्त होगी।


आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिएवा ने जी-20 स्वास्थ्य शिखर सम्मलेन में कहा कि थोड़े बहुत वित्तपोषण से दुनिया इस अभूतपूर्व स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट से स्थायी रूप से निकल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed