फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mossad Chief Barnia Qatar visit today ahead ceasefire and hostages release talk news update in hindi

Israel: आज कतर के लिए रवाना होंगे मोसाद के अध्यक्ष बार्निया, युद्ध विराम-बंधकों की रिहाई के लिए होगी बातचीत

Fri, 22 Mar 2024 12:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Mar 2024 12:24 AM IST
सार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बैठक में शामिल होने के लिए इस्राइली प्रतिनिधिमंडल के प्रस्थान को मंजूरी दे दी है। मोसाद निदेशक बार्निया इस्राइली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
Mossad Chief Barnia Qatar visit today ahead ceasefire and hostages release talk news update in hindi
Benjamin Netanyahu - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच अस्थाई युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के लिए एक बार फिर बैठक होने वाली है। बैठक में सीआईए निदेशक बर्न्स, कतरी पीएम मोहम्मद बिन अब्दुल्ला अल थानी और मिस्र के खुफिया मंत्री कामेल शामिल होंगे। बैठक के लिए इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस्राइली प्रतिनिधिमंडल के प्रस्थान को मंजूरी दे दी है। मोसाद निदेशक बार्निया इस्राइली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। बैठक कतर में आयोजित की गई है और इस्राइली प्रतिनिधिमंडल आज कतर के लिए रवाना होगा।  

विज्ञापन

गौरतलब है कि सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमास द्वारा 5000 रॉकेट दागने के बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी है। अब तक युद्ध में करीब 30 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन

हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed