फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 20 states sue Trump administration over withheld funds for after-school and summer programs

US: 20 से ज्यादा राज्यों ने ट्रंप प्रशासन पर दायर किया मुकदमा, स्कूल कार्यक्रमों के लिए धनराशि रोकने का मामला

Tue, 15 Jul 2025 12:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट प्रोविडेंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट प्रोविडेंस Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 12:37 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने स्कूल के बाद और ग्रीष्मकालीन कार्यक्रमों तथा अन्य के लिए दी जाने वाली अरबों डॉलर की धनराशि पर रोक लगा दी है। इस मामले को लेकर 20 से ज्यादा राज्यों ने ट्रंप प्रशासन पर मुकदमा दायर किया है। 

विज्ञापन
More than 20 states sue Trump administration over withheld funds for after-school and summer programs
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के 20 से ज्यादा राज्यों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर मुकदमा दायर किया है। उनका कहना है कि ट्रंप प्रशासन ने स्कूल के बाद और ग्रीष्मकालीन कार्यक्रमों तथा अन्य के लिए दी जाने वाली अरबों डॉलर की धनराशि रोक दी है। 

विज्ञापन


ऐडेन कैजारेस उन 14 लाख बच्चों और किशोरों में से एक हैं, जो स्कूल के बाद या गर्मियों में बॉयज एंड गर्ल्स क्लब, वाईएमसीए या किसी पब्लिक स्कूल में मुफ्त में कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं। यु सुविधाएं सरकार की ओर से मिलने वाली मदद से चलती हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने रखी थी रकम, ट्रंप प्रशासन ने रोकी
कांग्रेस ने ज्यादातर कम आय वाले परिवारों को शैक्षणिक सहायता, संवर्धन और बाल देखभाल प्रदान करने के लिए इन कार्यक्रमों के लिए धनराशि अलग रखी थी, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने हाल ही में इस धनराशि को रोक दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: सेवानिवृत सैन्य अधिकारी ने स्वीकारा, रूस-यूक्रेन युद्ध की गोपनीय जानकारी विदेशी डेटिंग साइट पर की थी साझा

सामुदायिक शिक्षण केंद्रों के लिए दी जाने वाली राशि भी रोकी
21वीं सदी के सामुदायिक शिक्षण केंद्रों के लिए दी जाने वाली राशि, जो संघीय शिक्षा अनुदानों में से एक है, को भी ट्रंप प्रशासन ने रोक दिया है। ये रकम कुल मिलाकर 6 अरब डॉलर से ज्यादा है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि वह यह सुनिश्चित करना चाहता है कि जिन संस्थाओं को पैसा दिया जा रहा है, वे ट्रंप की नीतियों के अनुसार काम कर रही हैं या नहीं। 

स्कूल के बाद चलने वाले कार्यक्रमों पर संकट
ईस्ट प्रोविडेंस के बॉयज एंड गर्ल्स क्लब के अनुसार, रोड आइलैंड राज्य ने अपने स्तर पर ग्रीष्मकालीन कार्यक्रमों को जारी रखने के लिए धन मुहैया कराया है। लेकिन शरद ऋतु में स्कूल के बाद चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर चिंता बनी हुई है। बॉयज एंड गर्ल्स क्लब ऑफ अमेरिका की संचार उपाध्यक्ष सारा ल्यूटजिंगर ने कहा कि अगर ट्रंप प्रशासन अगले तीन से पांच हफ्तों में धनराशि जारी नहीं करता है, तो देशभर में 926 क्लबों में से कई बंद हो सकते हैं। वाईएमसीए और सेव च चिल्ड्रन संगठन ने भी कहा है कि उनके कई केंद्रों को भी बंद करना पड़ सकता है। 


जल्द फैसला लेने पर जरूरतमंद बच्चों की हो सकती है मदद
सेव द चिल्ड्रन एक्शन नेटवर्क की कार्यकारी निदेशक क्रिस्टी ग्लीसन ने कहा, 'समय की बहुत अहमियत है।' उनके संगठन ने अमेरिका के दक्षिणी ग्रामीण इलाकों और वाशिंगटन राज्य के 41 स्कूलों में कार्यक्रम शुरू किए हैं, जहां अगस्त से स्कूल शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी फैसला लिया गया तो इन जरूरतमंद बच्चों की मदद की जा सकती है। 

ये भी पढ़ें: US: '50 दिन में यूक्रेन के साथ समझौता नहीं किया, तो टैरिफ लगाकर सजा दूंगा', राष्ट्रपति ट्रंप की रूस को धमकी

रिपब्लिकन इलाकों को सबसे ज्यादा नुकसान
जिन स्कूलों की फंडिंग रोकी गई है, उनमें ज्यादातर रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं वाले इलाकों में हैं। वामपंथी थिंक टैंक, न्यू अमेरिका के एक विश्लेषण के अनुसार, सबसे ज्यादा प्रभावित 100 स्कूल जिलों में से 91 रिपब्लिकन इलाकों में हैं। ये जिले खास तौर पर कैलिफोर्निया, वेस्ट वर्जीनिया, फ्लोरिडा और जॉर्जिया राज्यों में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed