फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 100 Chinese nationals participated in the world Yoga program at the Indian Embassy in China

चीन: भारतीय दूतावास में हुए योग कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से अधिक चीनी नागरिक

Mon, 21 Jun 2021 05:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Jun 2021 05:23 AM IST
सार

  • चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी और उपराजदूत डॉ. एक्विनो विमल ने इंडिया हाउस में किया योग कार्यक्रम।
  • योग कोविड-19 महामारी के दौरान अच्छे स्वास्थ्य का शारीरिक और आध्यात्मिक रास्ता है।

विज्ञापन
More than 100 Chinese nationals participated in the world Yoga program at the Indian Embassy in China
भारतीय दूतावास (चीन) में हुआ योग कार्यक्रम - फोटो : twitter

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर भारतीय दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में 100 से अधिक चीनी नागरिकों ने हिस्सा लिया। 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। इसके बाद भारत समेत दुनियाभर में इस दिन योग कार्यक्रम होते हैं।

विज्ञापन

 

चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी और उपराजदूत डॉ. एक्विनो विमल ने इंडिया हाउस में हुए योग कार्यक्रम में भाग लिया। मिसरी ने कहा कि योग कोविड-19 महामारी के दौरान अच्छे स्वास्थ्य का शारीरिक और आध्यात्मिक रास्ता है।

विज्ञापन


ऐसे वक्त में जब हमारा दिमाग बाहरी चीजों से बहुत ज्यादा दबाव में है तो योग हमें अपने दिमाग को शांत करने, दबाव को कम करने तथा हमारे अस्तित्व को संतुलन प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौड़ती-भागती जिंदगी में आजकल लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से परेशान है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग नाजाने क्या कुछ नहीं करते हैं। वहीं, बेहद कम समय में योग ने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग का सहारा लेते हैं।


21 जून 2015 से हुई शुरुआत के बाद हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। हर साल लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाता है, जिसके लिए कई स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।


वहीं, कोरोना काल में तो योग का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। लोग खुद को फिट रखने के लिए योगासन करते हैं। क्या बच्चे और क्या बड़े लोग, हर कोई योग से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस योग डे आप अपनों को इस दिन की शुभकामनाएं देना न भूलें। तो चलिए आपको कुछ खास शुभकामाना संदेशों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप लोगों को भेज सकते हैं।

धर्म नहीं एक विज्ञान है
कल्याण का विज्ञान है योग यौवन का विज्ञान है योग
शरीर मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है योग

योग दिवस की शुभकामनाएं!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed