फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Moderna to seek US, FDA and EU emergency authorization today, says vaccine 94.1 percent effective against severe coronavirus

COVID-19 : अमेरिका से आई अच्छी खबर, दवा कंपनी मॉडर्ना ने वैक्सीन के इस्तेमाल की इजाजत मांगी

Mon, 30 Nov 2020 07:17 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 30 Nov 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Moderna to seek US, FDA and EU emergency authorization today, says vaccine 94.1 percent effective against severe coronavirus
Vaccine Company Moderna - फोटो : Instagram

अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने अपनी कोरोना वैक्सीन के लिए अमेरिकी सरकार, फूड एंड ड्रग ऐड्मिनिस्ट्रेशन (एफडीए) और यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी से आपातकालीन उपयोग करने को सर्शत स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। मॉडर्ना ने सोमवार को एक बार फिर दावा किया कि उसकी कोविड वैक्सीन कोरोना रोगियों पर 94.1 प्रतिशत प्रभावी रही है।

विज्ञापन

 माडर्ना का दावा है कि यह वैक्सीन सभी तरह के वर्गों और समूहों के लोगों में प्रभावी रही है। कोरोना वैक्सीन विकसित करने में की दौड़ में आगे चल रही मॉडर्ना ने दावा किया है कि तीसरे चरण के ट्रायल के बाद वैक्सीन 94.1 फीसदी प्रभावी है। मॉडर्ना की वैक्सीन के परीक्षण में 30 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया है। कंपनी ने दावा किया कि उसकी वैक्सीन मरीजों को गंभीर स्थिति में पहुंचने से रोकने में 100 फीसदी प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फाइजर के बाद मॉडर्ना दूसरी अमेरिकी वैक्सीन है, जो जल्द ही बाजार में उतरने की तैयारी में है। फाइजर ने करीब एक सप्ताह पहले आपात इस्तेमाल की इजाजत के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से अनुमति मांगी है। इस साल के अंत तक माडर्ना दो करोड़ डोज उपलब्ध कराने की तैयारी में है। वहीं अगले साल के अंत तक कंपनी 50 करोड़ से लेकर एक अरब डोज बाजार में उपलब्ध करा देगी।


कंपनी के चीफ मेडिकल आफीसर डा.टाल जैक्स ने कहा कि हम लोगों ने वैक्सीन के परीक्षण के दौरान ही कई लोगों की जान बचा ली। उन्होंने कहा कि अंतिम नतीजों में जब हमें इस बात की जानकारी हुई, तो खुशी से आंसू निकल पड़े। समझा जाता है कि मॉडर्ना एफडीए के समक्ष अपने आंकड़े 17 दिसंबर को पेश करेगी जबकि फाइजर को दस दिसंबर को अपने आंकड़े और नतीजे पेश करने हैं। ये दोनों वैक्सीन दो खुराक वाली हैं। दोनों के लिए कोल्ड चेन की जरूरत है। दोनों कंपनियों ने दावा किया था कि उनका वैक्सीन कोरोना के हल्के और गंभीर संक्रमण में बचाने में 95 फीसद तक कारगर है। इन कंपनियों ने कहा था कि वैक्सीन के अच्छे रिकार्ड को देखकर इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed