फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   minneapolis city become center of nation anger over justice for black men killed by police

अमेरिका के 30 शहराें में हिंसक प्रदर्शन, आगजनी और लूट, सेना अलर्ट

Sun, 31 May 2020 10:10 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनीपोलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिनीपोलिस Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 31 May 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
minneapolis city become center of nation anger over justice for black men killed by police
अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति की मौत पर प्रदर्शन हो रहे हैं - फोटो : Twitter

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत और पुलिस के हाथों अन्य अश्वेत लोगों की हत्या के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों की आंच न्यूयॉर्क से लेकर टुल्सा और लॉस एंजिलिस तक फैल गई।  करीब 30 शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प की खबरें आती रही हैं।

विज्ञापन

फ्लॉयड की मौत के बाद मिनीपोलिस में शुरू हुए प्रदर्शन ने शहर के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, इसमें इमारतों को जला दिया और दुकानों में लूटपाट की। मिनीपोलिस में इस सप्ताह तब प्रदर्शन भड़क उठे जब एक वीडियो में पुलिस अधिकारी को आठ मिनट से अधिक समय तक घुटने से फ्लॉयड की गर्दन दबाते हुए देखा गया। बाद में चोटों के कारण फ्लॉयड की मौत हो गई।
विज्ञापन



अश्वेत फ्लॉयड को एक दुकान में नकली बिल का इस्तेमाल करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। बिना मास्क पहने या सामाजिक दूरी का पालन किए बिना बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों में चिंता पैदा हो गई है कि इससे कोरोना वायरस वैश्विक महामारी फिर से फैल सकती है वो भी ऐसे समय में जब देशभर में इससे मरने वाले लोगों की संख्या में कमी आई और अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की कोशिशें चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाशिंगटन में बड़ी संख्या में लोग व्हाइट हाउस के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। स्पेसएक्स रॉकेट के प्रक्षेपण के लिए शनिवार को ज्यादातर समय फ्लोरिडा में बिताने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हेलीकॉप्टर से अपने आवास पहुंचे और पत्रकारों से बिना बात किए बगैर भीतर चले गए।

यह भी पढ़ें- जॉर्ज फ्लोएड की मौत के बाद अमेरिका में भड़की हिंसा, जानें क्या है पूरा मामला

फिलाडेल्फिया में शांतिपूर्ण प्रदर्शन ने उग्र रूप से लिया जिसमें कम से कम 13 अधिकारी घायल हो गए और कम से कम चार पुलिस वाहनों को फूंक दिया गया। ओक्लाहोमा में ग्रीनवुड डिस्ट्रिक्ट ऑफ टुल्सा में प्रदर्शनकारियों ने रास्तों को अवरुद्ध कर दिया और 2016 में एक पुलिस अधिकारी के हाथों मारे गए अश्वेत टेरेंस क्रचर के नाम के नारे लगाए।

फ्लोरिडा के टाल्हासी में शनिवार को प्रदर्शनकारियों की भीड़ में एक पिकअप ट्रक घुस गया जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया। वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रक यातायात बत्ती पर रूका तो प्रदर्शनकारी उसके आसपास जमा हो गए, कुछ लोग वाहन चालक से बात करने लगे। इसके बाद एक अन्य वीडियो में दिखा कि ट्रक की खिड़की पर एक बोतल मारी गई और ट्रक की गति अचानक से बढ़ गई और हड़बड़ाए लोग एक ओर हो गए।

इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। लॉस एंजिलिस में प्रदर्शनकारियों ने अश्वेत जिंदगियां मायने रखती हैं के नारे लगाए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और रबड़ की गोलियां दागीं। पुलिस की एक कार को जला दिया गया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में न्यूयॉर्क शहर में अधिकारी प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते और उन्हें खदेड़ते हुए देखे गए। एक अन्य वीडियो में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की दो कारें प्रदर्शनकारियों की ओर बढ़ती दिखाई दी जो एक अवरोधक को हटा रहे थे और उस पर सामान फेंक रहे थे।

ट्रंप ने शनिवार रात को ट्वीट किया कि अगर नेशनल गार्ड का इस्तेमाल दो दिन पहले किया होता तो इतना नुकसान नहीं होता। नेशनल गार्ड ने अच्छा काम किया है। देशभर में 12 से अधिक प्रमुख शहरों में रातभर कर्फ्यू लगाया गया। लोगों को अटलांटा, डेनवर, लॉस एंजिलिस, सिएटल और मिनीपोलिस की सड़कों से दूर रहने के लिए कहा गया जहां कर्फ्यू का उल्लंघन कर हजारों लोग शुक्रवार रात को जमा हुए थे। गुरुवार से लेकर अब तक 17 शहरों में 1,400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed