फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump says he doesn't think war with Tehran will last "much longer" days after US strikes on Iran

पश्चिम एशिया संघर्ष: राष्ट्रपति ट्रंप बोले- जंग ज्यादा लंबी नहीं चलेगी; ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

Thu, 03 Sep 2026 02:55 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 03 Sep 2026 02:55 AM IST
सार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। इ बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि युद्ध अब ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। हालांकि, दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला जारी है। ट्रंप और ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा, पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Trump says he doesn't think war with Tehran will last "much longer" days after US strikes on Iran
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान के साथ जारी युद्ध अब 'बहुत ज्यादा लंबा' चलेगा। यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। ईरान पर अमेरिका के नए हमलों के कुछ दिन बाद ट्रंप का यह बयान आया है। दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।
विज्ञापन


ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पिछली रात ईरान पर 'बहुत बड़ा हमला' किया था। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हाल में लगाए गए सैन्य उपकरणों को निशाना बनाया गया। इनमें रडार और मिसाइल से जुड़ी प्रणाली शामिल थे।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने पिछली रात ईरान पर बहुत जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि ईरान ने हल्का जवाब दिया, लेकिन अमेरिका ने बहुत जोरदार हमला किया। ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का 'बहुत मजबूत नियंत्रण' है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सैनिकों ने इस अहम समुद्री मार्ग से बारूदी सुरंगें हटा दी हैं। अमेरिकी सेना ऐसे जहाजों को भी वहां से निकाल रही है, जो लाखों बैरल तेल लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि ईरानी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य में रडार और मिसाइल प्रणाली को फिर से तैयार करने की कोशिश कर रही थी। वह बारूदी सुरंगें बिछाने की क्षमता भी दोबारा हासिल करने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका कई जहाजों को निशाना बना रहा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास रडार नहीं है, क्योंकि अमेरिका ने उसे नष्ट कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका जब चाहे तब और हमले करने के लिए तैयार है।

जब ट्रंप से पूछा गया कि नए हमलों का अभियान कितने समय तक चलेगा, तो उन्होंने कहा कि यह जल्द खत्म हो जाएगा।उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह बहुत ज्यादा लंबा चलेगा। मुझे नहीं पता कि ईरान और कितना नुकसान सह सकता है। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमलों की एक नई लहर पूरी की है।

ये भी पढ़ें: कांगो में इबोला का कहर जारी: मई से 3000 से ज्यादा लोगों की मौत; तेजी से फैल रही बीमारी; क्या इसका उपचार है?

सेंटकॉम के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की सुविधाओं को निशाना बनाया गया। इनमें वायु रक्षा प्रणालियां, रडार प्रणाली, समुद्री संसाधन और सुविधाएं, बारूदी सुरंगें बिछाने की क्षमता और संचार केंद्र शामिल थे। सेंटकॉम ने कहा कि ये हमले आईआरजीसी की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और अमेरिकी सैनिकों पर हाल में किए गए 'हमलों के प्रयास' के बाद किए गए।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने क्या आरोप लगाया?
इस बीच, ईरान ने अमेरिका के नए हमलों की कड़ी निंदा की। ईरान ने अमेरिका पर अपनी संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि अमेरिका ने कई ईरानी प्रांतों में गैर-सैन्य ढांचे और आम लोगों के ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरानी सेना ने रक्षा में अमेरिका के खिलाफ 'जोरदार हमले' किए हैं। ये हमले उन अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए। 


तेहरान ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी हमलों में होर्मोजगान प्रांत के सिरिक काउंटी के कोहस्तक में चल रहा एक शादी समारोह भी निशाना बना। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में 70 से ज्यादा लोग मारे गए या घायल हुए। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

ईरानी विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को युद्ध अपराध और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। साथ ही, उसने आत्मरक्षा के ईरान के अधिकार पर जोर दिया। नए तनाव के साथ पूरे पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी हमले भी हुए हैं। आईआरजीसी ने कहा कि उसके सैनिकों ने जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन और इराक के स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed