{"_id":"60f802eefa0cab50b5301eca","slug":"media-reports-indicates-israel-has-played-a-direct-or-indirect-role-behind-all-the-deals-of-nso-pegasus-project","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती और जासूसी: पेगासस बेचने वाली कंपनी एनएसओ से क्या है इस्राइल सरकार का रिश्ता?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दोस्ती और जासूसी: पेगासस बेचने वाली कंपनी एनएसओ से क्या है इस्राइल सरकार का रिश्ता?
Wed, 21 Jul 2021 04:50 PM IST
Harendra Chaudhary
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 21 Jul 2021 04:50 PM IST
सार
विश्लेषकों का कहना है कि इससे इस्राइल सरकार की भूमिका संदिग्ध होकर उभरी है। इससे यह संकेत मिला है कि इस्राइल सरकार ने दमनकारी सत्ता वाले देशों को ऐसा मैलवेयर बेचने की इजाजत दी, जिसका वहां दुरुपयोग किया गया...
विज्ञापन
एनएसओ कंपनी
- फोटो : for reference only
विस्तार
जासूसी मैलवेयर पेगासस की निर्माता इस्राइली कंपनी एनएसओ ने इस बात खंडन किया है कि उसके मैलवेयर के जरिए इस्राइल सरकार उसके ग्राहकों के फोन में घुसपैठ कर सकती है। कंपनी के एक वकील ने ब्रिटिश अखबार द गार्जियन से कहा- ‘एनएसओ ग्रुप एक निजी कंपनी है। यह इस्राइली कूटनीति का हिस्सा नहीं है। यह इस्राइली खुफिया एजेंसियों का माध्यम नहीं है। ये कंपनी इस्राइल सरकार से निर्देश नहीं लेती है।’ इस्राइल के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा है कि इस्राइल से जिस किसी साइबर उत्पाद का निर्यात होता है, वह वहां के कानून के मुताबिक और अंतरराष्ट्रीय समझौतों के अनुरूप होता है।
विज्ञापन
लेकिन दुनियाभर में छप रही मीडिया रिपोर्टों में ये बात कही गई है कि एनएसओ के तमाम सौदों के पीछे इस्राइल सरकार की प्रत्यक्ष या परोक्ष भूमिका रही है। खुद इस्राइल के अखबार द हारेट्ज में छपी एक रिपोर्ट की हेडलाइन है- ‘जहां कहीं नेतन्याहू गए, एनएसओ उसके पीछे-पीछे गईः किस तरह इस्राइल ने साइबर हथियार की बिक्री को आगे बढ़ाया।’ इस रिपोर्ट में उन देशों का जिक्र है, जिन्हें हुई मैलवेयर पेगासस की बिक्री के पीछे इस्राइल सरकार की भूमिका बताई गई है।
विज्ञापन