फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mauritania at least 49 die when boat carrying migrants capsized this week

मॉरिटानिया: प्रवासी नौका पलटने से कम से कम 49 की मौत, 100 से अधिक लापता

Fri, 29 Aug 2025 06:00 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नौआकोट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नौआकोट Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 06:00 PM IST
सार

अफ्रीकी देश गांबिया से प्रवासियों को ले जा रही एक नौका के समुद्र में पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई। मॉरिटानिया के तट रक्षक बल ने शुक्रवार को बताया कि नौका इसी हफ्ते गांबिया से चली थी।

विज्ञापन
Mauritania at least 49 die when boat carrying migrants capsized this week
नौका डूबी - फोटो : AI

विस्तार

विज्ञापन

उत्तरी अफ्रीका में स्थित मॉरिटानिया देश में इस हफ्ते एक नाव डूबने से कम से कम 49 प्रवासियों की मौत हो गई और करीब 100 लोग लापता हैं। मॉरिटानिया तटरक्षक बल ने बताया ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह महीजरत तट के पास हुई।

तटरक्षक प्रमुख मोहम्मद अब्दल्ला ने कहा कि नाव गाम्बिया से रवाना हुई थी और उसमें 160 लोग सवार थे। जिनमें गाम्बियाई और सेनेगली नागरिक शामिल थे। महीजरत तट पर रोशनी देखते ही 
वे नाव के एक ही हिस्से की ओर भागने लगे, जिससे नाव असंतुलित होकर पलट गई। अब तक 49 शव बरामद हुए और 17 लोगों को बचाया गया है।

विज्ञापन
हाल के वर्षों में मॉरिटानिया के समुद्री मार्ग यूरोप जाने वाले प्रवासियों का मुख्य रास्ता बने हैं। पिछले साल भी कई ऐसी घटनाओं में सैकड़ों लोग मारे गए या लापता हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed