फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Marines take over some security in LA while cities across US prep for 'No Kings' rallies News In Hindi

Los Angeles: ट्रंप के खिलाफ आज नो किंग कार्यक्रम; लॉस एंजिलिस में मरीन तैनात, देशभर में प्रदर्शन की तैयारी तेज

Sat, 14 Jun 2025 06:41 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 14 Jun 2025 06:41 AM IST
सार

संघीय आव्रजन प्रवर्तन छापों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हर दिन अमेरिका के नए-नए शहरों और प्रांतों में भड़क रहे हैं। यह सब शनिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ होने वाले सबसे बड़े प्रदर्शन की तैयारी के रूप में देखे जा रहे हैं। जहां आज अमेरिका के अलग-अलग जगहों पर ट्रंप की नीतियों के खिलाफ 'नो किंग्स' नामक रैलियां निकाली जा रही है। हालांकि इससे पहले लॉस एंजिलिस में शुक्रवार को 200 मरीन फेडरल बिल्डिंग की सुरक्षा में लगाए गए।

विज्ञापन
Marines take over some security in LA while cities across US prep for 'No Kings' rallies News In Hindi
लॉस एंजिलिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में आव्रजन (इमिग्रेशन) छापों को लेकर एक हफ्ते से चल रहे विरोध के बीच करीब 200 अमेरिकी मरीन सैनिकों को लॉस एंजिलिस में एक फेडरल बिल्डिंग की सुरक्षा में तैनात किया गया। कारण है कि शनिवार को अमेरिका भर में ट्रंप की नीतियों के खिलाफ 'नो किंग्स' (कोई राजा नहीं) नाम से एक बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर इसी दिन वॉशिंगटन डीसी में एक सैन्य परेड भी होगी, जिसमें सैनिक मार्च करेंगे और टैंक सड़कों पर दिखाई देंगे।

विज्ञापन


आज नो किंग्स नामक विरोध से गूंजेगा अमेरिका
शनिवार को कार्यकर्ताओं ने वाशिंगटन, डीसी में ट्रंप की योजनाबद्ध सैन्य परेड के साथ मेल खाने के लिए पूरे देश में नो किंग्स कार्यक्रमों की योजना बनाई हैं। शनिवार के प्रदर्शनों से देशभर में तनाव भड़कने की आशंका को देखते हुए नेशनल गार्ड को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  Los Angeles: 'हमने मदद नहीं की होती तो लॉस एंजिलिस जल रहा होता', विरोध प्रदर्शन के बीच बोले डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सुरक्षा के लिए नेशनल गार्ड
फेडरल बिल्डिंग की सुरक्षा के लिए तैनात मरीन जवानों को नेशनल गार्ड के कुछ जवानों की जगह तैनात किया गया है, ताकि नेशनल गार्ड अब छापों के दौरान पुलिस की सुरक्षा कर सकें। मरीन पूरी तरह से हथियारों, संचार उपकरणों और सुरक्षा गियर के साथ आए हैं, और शुक्रवार से तैनाती शुरू कर दी गई है।

क्यों की गई मरीन सैनिकों की तैनाती?
बता दें कि मरीन की तैनाती उस फैसले के बाद हुई है, जिसमें 9वें यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने एक फेडरल जज के आदेश को रोक दिया था। उस आदेश में कहा गया था कि ट्रंप को कैलिफोर्निया को नेशनल गार्ड की कमान लौटानी चाहिए क्योंकि गार्ड की तैनाती गैरकानूनी थी और ट्रंप के अधिकारों से बाहर थी। जज ने मरीन की तैनाती पर कोई फैसला नहीं दिया है।


ये भी पढ़ें:- Israel-Iran Row: ईरानी मिसाइलों को रोकने में इस्राइल की मदद कर रहा अमेरिका; मिडिल ईस्ट में बढ़ाई सैन्य तैनाती

कैलिफोर्निया बनाम ट्रंप प्रशासन
इन दिनों कैलिफोर्नियां और ट्रंप प्रशासन के बीच तकरार भी तेज होता हुआ दिख रहा है। जहां बीते दिनों कैलिफोर्नियां के गवर्नर गैविन न्यूसम ने सैनिकों की तैनाती को राज्य की संप्रभुता पर हमला बताया है और कोर्ट का रुख किया है। ट्रंप ने संविधान की उस धारा का हवाला दिया है, जो विद्रोह या विद्रोह की आशंका होने पर सैन्य बल लगाने की इजाजत देती है।

हालांकि, एक फेडरल जज ने कहा कि लॉस एंजिलिस की स्थिति विद्रोह जैसी नहीं है और आदेश दिया कि नेशनल गार्ड का नियंत्रण कैलिफोर्निया को वापस मिले। लेकिन नाइंथ सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स ने इस आदेश पर रोक लगा दी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसका स्वागत किया और कहा, “अगर मैंने सेना नहीं भेजी होती, तो लॉस एंजिलिस जल रहा होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed