{"_id":"644e3de7f5704ac5bb0813b3","slug":"mann-ki-baat-100-episode-in-britain-india-house-remain-house-full-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat: ब्रिटेन में भी दिखा 100वें 'मन की बात' कार्यक्रम का उत्साह, 'इंडिया हाउस' में रहा हाउस फुल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mann Ki Baat: ब्रिटेन में भी दिखा 100वें 'मन की बात' कार्यक्रम का उत्साह, 'इंडिया हाउस' में रहा हाउस फुल
Sun, 30 Apr 2023 03:38 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 30 Apr 2023 03:38 PM IST
सार
कार्यक्रम में जानेमाने लेखक और लंदन स्थित नेहरू सेंटर के निदेशक अमीश त्रिपाठी, सिंगर रागेश्वरी और लंदन में भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी समेत बड़ी संख्या में भरतीय मूल के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
लंदन में मन की बात कार्यक्रम को सुनते केंद्रीय मंत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह इन दिनों ब्रिटेन के दौर पर है। रविवार को उन्होंने भारतीय दूतावास इंडिया हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी की 100वीं मन की बात कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों और दूतावास के अधिकारियों के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान मन की बात कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखा और इंडिया हाउस हाउसफुल रहा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने की तारीफ
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, मन की बात बहुत ही प्रेरणादायक कार्यक्रम है। बिना किसी रुकावट के हर माह लोगों के लिए यह कार्यक्रम आता है। राजनीति से परे पीएम मोदी का यह कार्यक्रम आम लोगों की जनभावना और उनसे से जुड़े मुद्दों पर आधारित होता हैं। इंडिया हाउस में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जानेमाने लेखक और लंदन स्थित नेहरू सेंटर के निदेशक अमीश त्रिपाठी, सिंगर रागेश्वरी और लंदन में भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी समेत बड़ी संख्या में भरतीय मूल के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार शाम को भी केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने लंदन में भारतीय प्रवासियों से बातचीत की। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि,जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं यूनाइटेड किंगडम में भारतीय प्रवासियों ने खास परिवर्तन देखा है। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। आजादी के वक्त के बाद से भारतीयों की तीसरी पीढ़ी आ रही है और आज दुनियाभर में उन्हें एक ताकत में रूप में देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने विदेशों में भारतीय समुदाय का सम्मान, कद बढ़ाया है। आज दुनिया, भारत की ओर अपेक्षा की नजर से देखती है।
विज्ञापन
दरअसल, केंद्रीय मंत्री ब्रिटेन की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इंपीरियल कॉलेज, लंदन में 'कार्बन कैप्चर' पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के बीच अनुसंधान सहयोग पर प्रमुख रूप से फोकस किया है। सिंह को उन परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, जिन पर दोनों देशों के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने ध्यान केंद्रित किया है। केंद्रीय मंत्री ने प्रमुख शोध विश्वविद्यालय में भारतीय छात्रों के साथ संवाद भी किया।
इंपीरियल कॉलेज लंदन ने भारतीय छात्रों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा
डॉ.जितेंद्र सिंह ने अपने दौरे के दौरान यूनाइटेड किंगडम सरकार में अपने समकक्ष मंत्रियों के साथ-साथ भारतीय प्रवासियों (इंडियन डायस्पोरा), स्टार्ट-अप्स और शिक्षाविदों के साथ बैठकों में हिस्सा लिया। डॉ.यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यूनाइटेड किंगडम में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली नई सरकार के सत्ता में आने के बाद यह भारतीय मंत्री की पहली ब्रिटेन यात्रा है।
अपने 6 दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने ब्रिटेन के विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार मंत्री, जॉर्ज विलियम फ्रीमैन, ब्रिटेन के मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका, दक्षिण एशिया तथा संयुक्त राष्ट्र एवं विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस–एफसीडीओ) मामलों के मंत्री, लॉर्ड अहमद के साथ बैठक की। इसके अलावा ऑटोमोबाइल निर्माताओं के रोल्स रॉयस समूह के साथ बैठक की। यूके की साइंस इनोवेशन काउंसिल के साथ बैठकों में डॉ.सिंह शामिल हुए।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने ऑक्सफोर्ड और सरे विश्वविद्यालय, इंपीरियल कॉलेज लंदन और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय सहित शैक्षणिक संस्थानों का भी दौरा किया। उन्होने सैटेलाइट एप्लिकेशन कैटापुल्ट, रदरफोर्ड एपलटन लैब्स और विज्ञान संग्रहालय सहित प्रमुख वैज्ञानिक केंद्रों का भी निरीक्षण किया।इंपीरियल कॉलेज लंदन में डॉ. जितेंद्र सिंह की यात्रा के अवसर पर कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए 400,000 ब्रिटिश पौंड की छात्रवृत्ति की घोषणा की। इसमें से 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति भारत की छात्राओं को दी जाएगी।