Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Manila witnesses a new beginning for the Quad; Prime Minister Modi say An enduring bond is special

क्वाड में दिखा पीएम का देश प्रेम: मंच पर रखे तिरंगे को उठाया, दुनिया को बताया महत्व; संबोधन में क्या कहा?

Tue, 17 Nov 2026 05:25 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला (फिलीपींस)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला (फिलीपींस)। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 17 Nov 2026 05:25 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला में क्वाड बैठक में साझेदारी और आपसी सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने 2007 और 2017 में इसी शहर में हुई बैठकों का भी जिक्र किया। बैठक से पहले उन्होंने जमीन पर पड़ा तिरंगा उठाकर सम्मान दिया। क्वाड के अगले चरण को लेकर पीएम मोदी ने क्या लक्ष्य बताए? पढ़िए रिपोर्ट। 

विज्ञापन
Manila witnesses a new beginning for the Quad; Prime Minister Modi say An enduring bond is special
पीएम मोदी ने मंच पर रखा तिरंगा उठाया - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चारों देशों के इस समूह की दोबारा बैठक होना एक बड़ी और अहम उपलब्धि है। साल 2007 में इसी शहर में इस समूह के अधिकारियों की पहली बैठक हुई थी। फिर 2017 में यहीं से उनकी बातचीत दोबारा शुरू हुई थी। 
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह भी रही कि बैठक से पहले क्वाड देशों के नेता मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान जब चारों देशों के नेता मंच पर पहुंचे, तो प्रधानमंत्री ने जमीन पर तिरंगा देखा और उसे उठाकर सम्मान दिया। 
विज्ञापन

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी बैठक में मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी है। उन्हें भरोसा है कि इस बैठक में सहयोग के अगले चरण के लिए ठोस लक्ष्य तय होंगे।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी शुरुआती टिप्पणी में कहा, 'मनीला और क्वाड के बीच एक पुराना और विशेष संबंध रहा है। 2007 में, चारों देशों के अधिकारी पहली बार यहीं मिले थे। इसके दस साल बाद, 2017 में, इसी शहर में हमने फिर से अपनी बातचीत शुरू की थी। और आज, इस ऐतिहासिक शहर में एक बार फिर क्वाड की बैठक होना एक उपलब्धि है।'

ये भी पढ़ें: क्वाड बैठक: ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बताया बहुत सख्त इंसान; अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या-क्या कहा?

उन्होंने पिछले एक साल में लगातार जारी राजनयिक बातचीत का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले साल जनवरी से अब तक क्वाड देशों के विदेश मंत्री पांच बार मिल चुके हैं। उन्होंने कहा, मुलाकातों की यह आवृत्ति हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और हमारी साझेदारी के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है।


क्वाड को लेकर क्या कहा? 
इस समूह में नई दिल्ली की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमुख क्षेत्रों में ठोस परिणाम देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'भारत के लिए, क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है। समुद्री सुरक्षा से लेकर भरोसेमंद सप्लाई चेन, नई तकनीकों और आपदा प्रबंधन तक, हमारी यही कोशिश रही है कि क्वाड ऐसे भरोसेमंद समाधान दे, जिन्हें हम धरातल पर उतार सकें'।

उन्होंने समूह को आगे बढ़ाने में नेताओं के नेतृत्व और समर्थन की सराहना की। साथ ही, उन्होंने विश्वास जताया कि यह बैठक 'क्वाड' सहयोग के अगले चरण के लिए ठोस लक्ष्य तय करने में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि आज की हमारी बैठक, हमारे सहयोग के अगले चरण के लिए ठोस लक्ष्य तय करने में हमारी मदद करेगी।' 'क्वाड' में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed