फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives Indian Nationals Death Indian High Commission deeply saddened

Maldives: गैस सिलेंडर विस्फोट में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मौत, उच्चायोग के अधिकारियों ने जताया 'गहरा शोक'

Sun, 22 Oct 2023 03:54 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले (मालदीव)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले (मालदीव) Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 22 Oct 2023 03:54 PM IST
सार

मालदीव में दो भारतीय नागरिकों की मौत पर भारतीय उच्चायोग ने 'गहरा शोक' प्रकट किया है। भारतीय उच्चायोग मालदीव के अधिकारी पीड़ित परिवारों के संपर्क में है।

विज्ञापन
Maldives Indian Nationals Death Indian High Commission deeply saddened
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने हा धाल मकुनुधू द्वीप पर दो भारतीयों की मौत पर दुख जताया है। उच्चायोग ने कहा, एक दुखद घटना में दो भारतीय नागरिकों की मौत के बाद उच्चायोग के अधिकारी पीड़ित परिवारों के संपर्क में हैं। रविवार को जारी बयान में उच्चायोग ने कहा, मालदीव के अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय उच्चायोग पीड़ित परिवारों के साथ भी निकट संपर्क में है।
विज्ञापन


मालदीव के अधिकारियों के साथ पीड़ितों के संपर्क में उच्चायोग
दो भारतीय नागरिकों की मौत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर मालदीव के भारतीय उच्चायोग ने कहा, "हम हा धाल मकुनुधू द्वीप पर हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हैं, जिसमें दो भारतीय नागरिकों की जान चली गई है। उच्चायोग मालदीव के अधिकारियों के साथ-साथ पीड़ितों के परिवारों के साथ भी निकट संपर्क में है।"
विज्ञापन



गैस सिलेंडर विस्फोट में हुई मौत, पुलिस के बयान से पुष्टि
हादसे के बारे में मालदीव के द एडिशन की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि हा धाल एटोल मकुनुधू में गैस सिलेंडर विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट में जान गंवाने वाले व्यक्तियों की पहचान उजागर नहीं की गई। हालांकि, पुलिस ने पुष्टि की कि घटना में दो विदेशी (भारतीय) नागरिकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed