फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives has thanked India for providing financial assistance of 250 million dollars in times of epidemic

मालदीव ने संयुक्त राष्ट्र में कहा- महामारी के दौर में 25 करोड़ डॉलर की मदद के लिए भारत का धन्यवाद

Thu, 01 Oct 2020 03:54 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Oct 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
Maldives has thanked India for providing financial assistance of 250 million dollars in times of epidemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दुनिया में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा बुधवार को 3.38 करोड़ पार कर गया, जबकि 10.13 लाख से ज्यादा की जान जा चुकी है।  महामारी की चपेट में आए 2.51 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 76.91 लाख है, जिनमें 66 हजार से ज्यादा की स्थिति गंभीर है।

विज्ञापन


इस बीच, मालदीव ने महामारी के दौर में 25 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता मुहैया कराने पर भारत को धन्यवाद दिया है।


मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में चर्चा के दौरान कहा, इस महामारी ने वैश्विक सहयोग की महत्ता को रेखांकित किया है। हम अपने उन सभी साझेदारों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने ऐसे समय में उदारता के साथ वित्तीय मदद, सामग्री एवं तकनीकी सहायता मुहैया कराई, जब वे स्वयं भी चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन


इसका एक उदाहरण भारत है। भारत ने हाल में 25 करोड़ डॉलर की सहायता मुहैया कराई, जो इस वैश्विक महामारी के दौरान किसी एक देश द्वारा मुहैया कराई गई सबसे बड़ी वित्तीय सहायता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 हजार कर्मियों की छुट्टी करेगी अमेरिकी कंपनी
अमेरिका की दिग्गज कंपनी डिज्नी ने अपने थीम पार्कों में कार्यरत 28 हजार कर्मचारियों की छंटनी का फैसला लिया है। डिज्नी पार्क के चेयरमैन जोश डी अमारो ने कहा कि यह फैसला बेहद दुखद है लेकिन कोविड-19 के चलते सामाजिक दूरी की बाध्यता, कम से कम कर्मचारियों में काम चलाना और महामारी का लंबे समय तक बने रहना काफी गंभीर होता जा रहा है।


नेपाल : उत्सवों पर पाबंदी से लोग आशंकित, ईश्वर नाराज न हो जाएं
कोरोना के चलते नेपाल में इस साल ‘इंद्रजात्रा’ उत्सव समेत कई त्यौहारों को सार्वजनिक रूप से मनाने पर पाबंदी के चलते लोगों को आशंका है कि ईश्वर उनसे नाराज न हो जाएं। नेपाल में कई मंदिरों को बंद कर दिया गया है और सार्वजनिक उत्सव रोक दिए गए हैं। कुमारी देवी उत्सव के प्रमुख संरक्षक गौतम शाक्य ने दुख जताया कि हमें सदियों पुरानी परंपरा को पहली बार रोकना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed