फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   madame tussauds london icons of india celebration bollywood cricket stars wax statues news

लंदन के मैडम तुसाद में सजा भारत का दरबार: अमिताभ से लेकर सचिन तक का जलवा, आइकन्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी का आगाज

Sat, 02 May 2026 04:48 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 02 May 2026 04:48 PM IST
सार

लंदन के मैडम तुसाद में भारतीय सितारों का मेला लगा है। आइकन्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी के जरिए क्रिकेट और बॉलीवुड के 13 दिग्गजों को एक छत के नीचे लाकर भारत और ब्रिटेन के सांस्कृतिक रिश्तों को नई ऊंचाई दी गई है। इस सूची में कौन-कौन शामिल हैं, खबर में जानिए...
 

विज्ञापन
madame tussauds london icons of india celebration bollywood cricket stars wax statues news
प्रियंका चोपड़ा और सचिन तेंदुलकर - फोटो : @ANI

विस्तार

दुनिया के सबसे मशहूर वैक्स म्यूजियम मैडम तुसाद लंदन ने इस सप्ताह एक विशेष आइकन्स ऑफ इंडिया उत्सव की शुरुआत की है। इस अनूठी प्रदर्शनी में भारतीय सिनेमा और क्रिकेट जगत की 13 दिग्गज हस्तियों के मोम के पुतलों को एक साथ पेश किया गया है। यह शानदार आयोजन लंदन स्थित मैडम तुसाद के मुख्यालय में शुरू हुआ है।
विज्ञापन


पर्यटक अमिताभ बच्चन के साथ खिंचवा सकेंगे तस्वीरें
यह एक सीमित समय का अनुभव है। इसके लिए म्यूजियम के विशेष अवार्ड्स पार्टी जोन को चुना गया है। मई और जून के पूरे महीने के लिए इस हिस्से को भारतीय संस्कृति से प्रेरित एक जीवंत स्थान में बदल दिया गया है। यहां आने वाले पर्यटक सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर जैसे प्रतिष्ठित चेहरों के साथ तस्वीरें खिंचवा सकेंगे।
विज्ञापन


'बॉलीवुड की वैश्विक अपील बहुत बड़ी'
मैडम तुसाद लंदन के जनरल मैनेजर स्टीव ब्लैकबर्न ने इस अवसर पर कहा, 'बॉलीवुड की वैश्विक अपील बहुत बड़ी है। लंदन का भारतीय सिनेमा और क्रिकेट के प्रति प्रेम हर साल और मजबूत होता जा रहा है।' उन्होंने आगे कहा, आइकन्स ऑफ इंडिया के साथ हम प्रशंसकों को उन सितारों के और भी करीब ला रहे हैं जिन्हें वे प्यार करते हैं। हम मेहमानों को जादू की इस दुनिया में कदम रखने, अविस्मरणीय क्षणों को कैद करने और उन दिग्गजों का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित करते हुए रोमांचित हैं, जिन्होंने वैश्विक मनोरंजन और खेल को नया आकार दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी को वास्तव में वैश्विक उत्सव बताया जा रहा है। इसका कारण यह है कि यहां प्रदर्शित कई पुतले दुनिया के अन्य हिस्सों से लोन पर मंगाए गए हैं। उदाहरण के तौर पर, विराट कोहली का पुतला बैंकॉक से लाया गया है। वहीं, ऐश्वर्या राय का पुतला न्यूयॉर्क से लंदन पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: प्रकाश राज ने बॉलीवुड फिल्मों को लेकर कसा तंज, बोले-‘हिंदी फिल्में मैडम तुसाद के पुतले की तरह नकली हैं..’

प्रशंसकों के लिए बड़ा मौका
प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ा मौका है। वे दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा जोनास, ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ और माधुरी दीक्षित जैसे अपने पसंदीदा सितारों के साथ पोज दे सकते हैं। इनके अलावा रणबीर कपूर का पुतला न्यूयॉर्क से और तेलुगु सिनेमा की स्टार काजल अग्रवाल का पुतला सिंगापुर मैडम तुसाद से यहां लाया गया है।


लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने भी इस प्रदर्शनी का पुरजोर समर्थन किया है। उच्चायोग ने इसे दोनों देशों के बीच साझा सांस्कृतिक लगाव का एक जीवंत उत्सव बताया है। उच्चायोग की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'भारतीय सिनेमा और क्रिकेट की वैश्विक अपील को प्रदर्शित करने वाली यह पहल भारत की भावना को लंदन के दिल में लाती है। यह लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करती है, जो भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच स्थायी सांस्कृतिक सेतु का प्रमाण है।'

बता दें कि लंदन में मैडम तुसाद का इतिहास लगभग 200 साल पुराना है। अब यह न्यूयॉर्क, शंघाई, एम्स्टर्डम और सिडनी सहित दुनिया के 24 स्थानों पर फैल चुका है। यह म्यूजियम ऐतिहासिक कलात्मक पद्धतियों और आधुनिक तकनीक के मेल से राजघराने, सिनेमा, खेल और राजनीति के किरदारों को जीवंत रूप देने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed