फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lockdown implemented once again in the world due to growing corona pandemic

corona virus in world: वायरस का संकट बढ़ने के कारण दुनिया में फिर से किया लॉकडाउन लागू

Thu, 07 Jan 2021 08:29 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 07 Jan 2021 08:29 AM IST
विज्ञापन
Lockdown implemented once again in the world due to growing corona pandemic
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरी दुनिया कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखकर फिर से लॉकडाउन को सख्ती के साथ लागू कर रही है। कोरोना वायरस का नया प्रकार आने के बाद हालात और बिगड़ने लगे हैं। लॉकडाउन को हटाने की बजाए और सख्त करने पर मजबूर होना पड़ा रहा है। 

विज्ञापन


जर्मनी में कड़े प्रतिबंधों के साथ लगा लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जर्मनी में कड़े प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। कोरोना पर लगाम लगाने के लिए 31 जनवरी तक नेशनवाइड लॉकडाउन बढ़ाया गया है। यह फैसला स्टेट गवर्नर्स के सुझाव के बाद लिया गया है। यहां कोरोना वायरस से मौतों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने लगाया लॉकडाउन
ब्रिटेन में वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है लेकिन कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी को देखते हुए बोरिस जॉनसन सरकार ने मार्च तक पूरे देश में सख्त लॉकडाउन के निर्देश दिए हैं। संक्रमितों की संख्या एक दिन में 55 हजार तक पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबनान में बढ़ रहे हैं कोरोना के नए मामले
लेबनान की कॉविड-19 समिति ने नए मामलों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए देश में 1 फरवरी तक के लिए 25 दिन का लॉकडाउन लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यहां पिछले कुछ दिनों में कोरोना के रोज मिलने वाले आंकड़ों में बड़ा उछाल आया है।

अमेरिका में कोरोना की नई लहर
अमेरिका में कोरोना की नई लहर के बीच 31 जनवरी को लॉस एंजिल्स में होने वाले 63वें सालाना ग्रैमी अवॉर्ड्स को टाल दिया गया है। इसका आयोजन अब 14 मार्च को किया जा सकता है। अभी भी अमेरिका में रोजाना एक लाख से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं। 


चीन ने बढ़ाई पाबंदी
चीन के हेबेई प्रांत ने कोरोना के मामलों में इजाफा होने के कारण पाबंदी बढ़ा दी है। हेबेई प्रांत राजधानी बीजिंग से हटाए जो अगले साल शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी करने वाला है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने बुधवार को हेबेई प्रांत में 20 नए मामले दर्ज किए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed