{"_id":"5ca93fc2bdec22146325aef5","slug":"libya-crisis-sweeps-rebel-forces-move-to-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबिया में संकट गहराया, बागी सेनाओं का राजधानी कूच शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लीबिया में संकट गहराया, बागी सेनाओं का राजधानी कूच शुरू
Sun, 07 Apr 2019 05:39 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 07 Apr 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल पहले कर्नल मुअम्मर गद्दाफी की हत्या के बाद लगातार अस्थिर लीबिया में अब एक नया संकट खड़ा हो गया है। देश के सशस्त्र बागी ताकतवर नेता जनरल खलीफा हफ्फार की संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस से हुई मुलाकात के बेनतीजा रहने के बाद जनरल ने अपनी सेनाओं को त्रिपोली कूच का आदेश दे दिया। उनकी सेनाएं राजधानी से 50 किलोमीटर दूर पहुंच चुकी हैं जहां संघर्ष जारी है।
विज्ञापन
सबसे प्रमुख बात यह है कि हफ्फार ने अपनी सेना लीबियन नेशनल आर्मी को त्रिपोली पर चढ़ाई का आदेश उस वक्त दिया जब संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस खुद यहीं मौजूद थे। जनरल हफ्फार ने ऐलान किया है कि आतंकवाद के खत्म होने तक उनका यह अभियान अब जारी रहेगा, जबकि राजधानी त्रिपोली में फिलहाल लीबिया की वैश्विक मान्यता प्राप्त सरकार पहले ही काम कर रही है। शुक्रवार को गुटेरस ने बेनगाजी जाकर हिंसा को टालने के लिए हफ्फार से मुलाकात भी की लेकिन इसका कोई परिणाम न निकलने के कारण यहां हालात बेहद खराब हो चले हैं।
विज्ञापन
यहां एक तरफ तो जनरल हफ्फार की सेना त्रिपोली की तरफ बढ़ रही है और दूसरी तरफ पूर्वी शहर मिसराता से वैश्विक मान्यता प्राप्त सरकार केे समर्थक सशस्त्र गुटों ने भी त्रिपोली की सुरक्षा के लिए कूच कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र के अलावा अमेरिका, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन समेत कई देशों ने भी यहां शांति बरतने की अपील की है।
विज्ञापन