फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Landslide in Kenya Western Rift Valley updates many people dead rescue operations continue despite heavy rain

केन्या के पश्चिमी रीफ वैली में भूस्खलन: कम से कम 21 लोगों की मौत, 30 लापता; बारिश के बावजूद बचाव अभियान जारी

Sun, 02 Nov 2025 03:48 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नायरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नायरोबी Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 03:48 AM IST
सार

केन्या के पश्चिमी रीफ वैली में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत और 30 लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है। चेसोंगोच क्षेत्र में 1,000 से अधिक घर बह गए, कई सड़क मार्ग कट गए। वहीं तेज बारिश के बावजूद बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
Landslide in Kenya Western Rift Valley updates many people dead rescue operations continue despite heavy rain
केन्या में भूस्खलन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Google Gemini

विस्तार

केन्या से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पश्चिमी रीफ वैली क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग लापता हैं। यह बारिश देश के शॉर्ट रेन सीजन के दौरान कई दिनों से हो रही थी। अधिकांश नुकसान एल्गेयो मराकवेट काउंटी के हिल वाले इलाके चेसोंगोच में हुआ, जहां 1,000 से अधिक घर बह गए।

विज्ञापन


इतना ही नहीं इस आपदा के चलते कई सड़क मार्ग कट गए और सरकार ने गंभीर रूप से घायल 30 लोगों को हवाई जहाज से एल्डोरेट शहर के अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय निवासी स्टीफन किट्टनी ने बताया कि उन्होंने जोरदार धमाके की आवाज सुनी और अपने बच्चों के साथ घर से बाहर भागे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Greek Island Shooting: ग्रीस के क्रीट द्वीप में पारिवारिक झगड़े में गोलीबारी, दो की मौत; छह लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश के बावजूद अभियान जारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश के बावजूद बचाव अभियान जारी है और आपदा प्रबंधन एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। वहीं इस आपदा पर आंतरिक मंत्री किपचुंबा मुरकोमेन ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक बस्ती का पता लगाने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें:- मृतकों के असली पासपोर्ट मांग रहीं एयरलाइंस: 4 पार्थिव शरीर विदेश से भारत लाने में हो रही परेशानी; जानिए मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed