फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Greek Island Shooting Gunfire erupts in a family dispute many dead and six injured News In Hindi

Greek Island Shooting: ग्रीस के क्रीट द्वीप में पारिवारिक झगड़े में गोलीबारी, दो की मौत; छह लोग घायल

Sun, 02 Nov 2025 01:34 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 02 Nov 2025 01:34 AM IST
सार

ग्रीस के क्रीट द्वीप के वोरिजिया गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद के चलते हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत और छह लोग घायल हो गए। यह विवाद भूमि और घर के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से चला आ रहा था। घटना के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Greek Island Shooting Gunfire erupts in a family dispute many dead and six injured News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूनान के क्रीट द्वीप के वोरिजिया गांव  से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार को एक पारिवारिक विवाद के चलते हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत और कम से कम छह लोग घायल हो गए। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे के बाद हुई। मृतकों में 39 वर्षीय पुरुष और 56 वर्षीय महिला शामिल हैं। वहीं घायल छह लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो पुरुष अब अस्पताल में सुरक्षा के तहत हैं और उनके मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के अनुसार यह गोलीबारी दो परिवारों के लंबे समय से चले आ रहे विवाद का नया चरण है। विवाद भूमि और घर के स्वामित्व को लेकर पिछले साल फिर से भड़का था। शुक्रवार रात को एक निर्माणाधीन घर में भी धमाका हुआ था, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ था। घटना के बाद सुरक्षा बलों और आपात सेवा टीमों को मौके पर बुलाया गया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed