फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kim Jong Un order two person hanged in North Korea and lockdown imposed in Pyongyang

उ. कोरिया ने दो लोगों को दी फांसी, प्योंगयांग को बंद किया

Sat, 28 Nov 2020 02:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Nov 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kim Jong Un order two person hanged in North Korea and lockdown imposed in Pyongyang
किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने कोरोना वायरस और आर्थिक क्षति से बचाव के उपाय के तहत दो लोगों को फांसी पर चढ़ाने, समुद्र में मछली मारने पर प्रतिबंध लगाने और राजधानी प्योंगयांग को बंद करने का आदेश दिया है। फिलहाल फांसी पाए दोनों लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। यह जानकारी दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने शुक्रवार को अपने सांसदों को दी।

विज्ञापन


सांसदों ने राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) की निजी बैठक में शामिल होने के बाद संवाददाताओं को बताया कि किम सरकार ने विदेशों में अपने राजनयिकों को आदेश दिया है कि ऐसे किसी भी काम से बचें जो अमेरिका को उकसाता है क्योंकि वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के उत्तर कोरिया के प्रति संभावित रुख को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन



सांसद हा टाई-क्यूंग ने एनआईएस के हवाले से बताया कि किम महामारी और इसके आर्थिक प्रभाव को लेकर काफी गुस्से में हैं और विवेकहीन कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनआईएस ने सांसदों को बताया कि उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग में पिछले महीने एक हाई प्रोफाइल मनी चेंजर को फांसी पर चढ़ा दिया। उसे विनिमय की गिरती दर का दोषी पाते हुए फांसी पर चढ़ाया गया। अगस्त में एक बड़े अधिकारी को विदेशों से आयातित माल के प्रतिबंध के सरकारी नियमों के उल्लंघन पर फांसी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अन्य पाबंदियां भी लगाईं 
दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा ने सांसदों को बताया कि उत्तर कोरिया ने समुद्री जल को वायरस से संक्रमित होने से बचाने के लिए मछली मारने और नमक उत्पादन पर भी प्रतिबंध लगा दिया। उत्तर कोरिया ने हाल में वायरस की चिंता के मद्देनजर प्योंगयांग और उत्तरी जांगांग प्रांत में लॉकडाउन लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed